विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-Meerut Expressway: हज यात्रियों से भरी बस जा रही थी दिल्ली एयरपोर्ट, रास्ते में हुई ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 14 यात्री घायल

Published: Fri, 17 May 2024 12:42 PM (IST)

बिजनौर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हज यात्रियों से भरी मिनी बस हादसे का शिकार। जागरण
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हज यात्रियों से भरी मिनी बस हादसे का शिकार। जागरण

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजनौर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा मसूरी थानाक्षेत्र में सुबह साढ़े तीन बजे हुआ है, जिसमें बस सवार 14 यात्री घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बिजनौर की नगीना तहसील के जीतपुर गांव से हज जाने के लिए मिनी बस में सवार होकर 15 से अधिक यात्री दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट जा रहे थे।

हवा-हवाई रेस्तरां से तीन किलोमीटर पहले हुआ हादसा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे बने हवा हवाई रेस्तरां से तीन किलोमीटर पहले ही बस की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई और उसमें सवार 14 यात्री घायल हाे गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर तीन एंबुलेंस को मौके पर भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बस चालक जाहिद, यात्री इदरीस, सबीना, अजीम, मैनुजद़्दीन को मोदीनगर सीएचसी मेें और नहीना, सलीम, आरिफ, वारिस, तस्लीम, सलीम, अजीम, इस्तिकार को डासना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।