विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल विजिलेंस ने वन विभाग का रेंज ऑफिसर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, पांवटा साहिब में की कार्रवाई

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 05:19 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में विजिलेंस ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई पांवटा साहिब में हुई।

हिमाचल विजिलेंस ने वन रेंज ऑफिसर को रिश्वत लेते पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल विजिलेंस ने वन रेंज ऑफिसर को रिश्वत लेते पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. वन विभाग का रेंज ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

  3. पांवटा साहिब में विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमंत धमकी दे रहा था कि यदि 10 हजार रुपये नहीं दिए, तो दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे। इस पर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने जाल बिछाया और वह रंगे हाथों टीम की गिरफ्त में आ गया।

रिश्वत न देने पर ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी

शिकायतकर्ता इकराम ने बताया कि वह भगानी गांव का एक मजदूर है। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भगानी सुमंत ने उसके जीजा ज़ुल्फ़ान को यमुना नदी से रेत ले जाने पर उसके दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी और उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम की कार्रवाई

इस शिकायत पर पांवटा साहिब में विजिलेंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

क्या कहते हैं एसपी विजिलेंस

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमंत को रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने रुकने का इशारा किया और स्कूटी राइडर ने बढ़ा दी स्पीड, SHO हमीरपुर को टक्कर मारकर घायल किया 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।