विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने रुकने का इशारा किया और स्कूटी राइडर ने बढ़ा दी स्पीड, SHO हमीरपुर को टक्कर मारकर घायल किया

By Ravi Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 04:50 PM (IST)

हमीरपुर में यातायात जांच के दौरान एक स्कूटी चालक ने थाना प्रभारी कुलवंत सिंह को टक्कर मार दी। पुलिस के ...और पढ़ें

हमीरपुर में स्कूटी राइडर ने पुलिस थाना प्रभारी को टक्कर मार दी। (फोटो एआई टूल से बनाया है)

हमीरपुर में स्कूटी राइडर ने पुलिस थाना प्रभारी को टक्कर मार दी। (फोटो एआई टूल से बनाया है)

HighLights

  1. हमीरपुर में स्कूटी चालक ने SHO को टक्कर मारी।

  2. यातायात जांच के दौरान हुआ यह गंभीर हादसा।

  3. थाना प्रभारी कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में यातायात जांच और गश्त के दौरान एक स्कूटी चालक ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को टक्कर मार दी। पुलिस ने स्कूटी राइडर को रुकने का इशारा किया था, इस दौरान उसने रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी और पास में खड़े थाना प्रभारी को ही टक्कर मार दी। 

थाना प्रभारी घायल

दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थाना प्रभारी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। 

बिना हेलमेट दौड़ा रहा था वाहन

पुलिस के अनुसार थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत चौकी बाजार में यातायात जांच एवं गश्त की जा रही थी। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे स्कूटी नंबर एचपी-22ई-7268 पर सवार 20 वर्षीय ऋत्विक कंवर पुत्र उपदेश निवासी गांव ढलवाणा गुजरां, डाकघर कुठेड़ा, तहसील व जिला हमीरपुर बिना हेलमेट तेज रफ्तारी से आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्कूटी रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को टक्कर मार दी।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने स्कूटी चालक ऋत्विक कंवर के खिलाफ पुलिस के इशारे की अवहेलना करते हुए तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गवाह को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, सरकार ने लागू की योजना; जिलास्तर पर प्राधिकरण करेगा खतरे का आकलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।