विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूस्खलन की आशंका में घर के बाहर खड़े थे लोग और देखते ही देखते दरक गई जमीन, हिमाचल में लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 12 Jul 2026 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:54 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण बोबरी गांव में एक मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई, ...और पढ़ें

HighLights

  1. सिरमौर के बोबरी गांव में भारी बारिश से ढही सुरक्षा दीवार।

  2. भूस्खलन से शिव मंदिर और महासू देवता मंदिर परिसर प्रभावित।

  3. सामुदायिक भवन की दीवार क्षतिग्रस्त, ग्रामीण दहशत में।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में मानसून कड़े तेवर दिखाने लगा है। जिला सिरमौर में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों में बारिश कहर बनकर टूट रही है। सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बोबरी गांव से डराने वाला वीडियो सामने आया है। गांव में मकान के नीचे सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। ऊपर लोग खड़े थे और तभी जमीन हिलने लगी और देखते ही देखते रास्ता और डंगा गिर गए।

गनीमत रही कि अभी तक दीवार के ऊपर मकान को कोई नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि यहां खतरे की आशंका लगातार बनी हुई है।

पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून की बारिश कहर बारपा रही है। कहीं सड़क किनारे पहाड़ दरक रहे हैं, तो कहीं गांव में सुरक्षा दीवारें टूट रही हैं। बोबरी गांव से दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 

भूस्खलन से मंदिर को भी नुकसान

यहां तीन दिन से हो रही बारिश के कारण मकान के नीचे लगी सुरक्षा दीवार अचानक टूट गई। इस भूस्खलन से गांव का शिव मंदिर और महासू देवता मंदिर परिसर भी प्रभावित हुआ है। मंदिर तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह मिट चुका है।

सामुदायिक भवन की दीवार क्षतिग्रस्त

भूस्खलन की चपेट में आने से नवनिर्मित सामुदायिक भवन बाबरी की सुरक्षा दीवार भी ध्वस्त हो गई है। भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। 

गांव के लोग दहशत में

वहीं निर्माणाधीन मंदिर पर भी खतरा मंडरा रहा है और उनके गिरने की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और गांव के साथ-साथ मंदिर परिसर को सुरक्षित बचाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: शिमला शहर में भूस्खलन ने डराए लोग, मलबा और पेड़ गिरने से सड़कें बंद; कई वाहन फंसे 

यह भी पढ़ें: जम्मू से देहरादून जा रही लग्जरी बस हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त, 57 यात्री थे सवार; हाईवे पर मची अफरा-तफरी