विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में अनोखी शादी: 4 भाइयों ने एक ही मुहूर्त में लिए 7 फेरे और एक साथ गृह प्रवेश, निभाई परंपरा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 11:51 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक ही परिवार के चार भाइयों ने एक ही शुभ मुहूर्त ...और पढ़ें

सिरमौर के गिरिपार में चार भाई एक मुहूर्त पर शादी करने के बाद पत्नियों के साथ।

सिरमौर के गिरिपार में चार भाई एक मुहूर्त पर शादी करने के बाद पत्नियों के साथ।

HighLights

  1. गिरिपार में चार भाइयों ने एक साथ विवाह किया।

  2. सभी रस्में और गृह प्रवेश एक ही मुहूर्त में हुए।

  3. यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी।

जागरण संवाददाता, सोलन/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक अनोखी शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां एक ही परिवार के चार भाइयों ने एक ही शुभ मुहूर्त में विवाह रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की। खास बात यह रही कि चारों भाइयों की शादी की रस्में एक साथ संपन्न हुईं और विवाह के बाद चारों नवविवाहित जोड़ों ने एक ही समय पर गृह प्रवेश किया।

इस अनूठे आयोजन को देखने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग पहुंचे।

भवान और रविंद्र सगे भाई

गिरिपार के शिल्ला गांव के प्रताप चौहान के चार बेटों की शादी चर्चा बनी हुई है। बड़े बेटे भवान सिंह का मटियाना की शिवानी, फौजी रविंद्र का दुगाना गांव की रवीना से सात फेरे लिए। 

सुरेंद्र सिंह के बेटे विजय चौहान ने बालीकोटी की प्रमिला और अजय ने बिराखना गांव की सुनीता के साथ शादी की।

एक साथ हुई शादी की रस्में

परिवार में चार शादियों की तैयारियां एक साथ की गईं। घर में कई दिनों से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विवाह समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चारों दूल्हों ने अपनी-अपनी जीवनसंगिनी के साथ सात फेरे लिए। एक ही समय पर चार दूल्हों की बरात, विवाह की रस्में और परिवार के सदस्यों की खुशियों ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

एक साथ किया गृह प्रवेश

सबसे आकर्षक क्षण उस समय रहा, जब विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद चारों नवविवाहित जोड़ों ने एक ही शुभ समय पर अपने नए घर में प्रवेश किया। परिवार के बुजुर्गों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। चार भाइयों का एक ही मुहूर्त में विवाह और एक साथ गृह प्रवेश करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गिरिपार की अनोखी परंपरा, दो भाइयों ने एक महिला से की थी शादी

गिरिपार क्षेत्र अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां आज भी कई परिवार विवाह जैसे मांगलिक अवसरों पर अपनी परंपराओं और पारिवारिक एकजुटता को विशेष महत्व देते हैं। गत वर्ष यहां इसी परंपरा के दो भाइयों ने एक ही महिला से शादी की थी, जिनका जोड़ीदार भाई नाम से फेसबुक पेज है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी लाई पर्यटकों की रौनक, मनाली व शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी बढ़ी; कहां हैं स्नो प्वाइंट्स?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।