विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

44 दिन की आइसोलेशन के बाद रेणुकाजी जू में दिखेंगे बाजीराव और मस्तानी, विभाग ने टिकट के दाम भी तय किए

By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 06:42 PM (IST)

श्रीरेणुकाजी मिनी जू में 44 दिन के आइसोलेशन के बाद बंगाल टाइगर बाजीराव और मस्तानी पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे। विधायक विनय कुमार मंगलवार को इनके एन्क्लोजर का शुभारंभ करेंगे।

पर्यटक लंबे इंततार के बाद बंगाल टाइगर के दीदार कर सकेंगे।

पर्यटक लंबे इंततार के बाद बंगाल टाइगर के दीदार कर सकेंगे।

HighLights

  1. 44 दिन बाद पर्यटकों को दिखेंगे बंगाल टाइगर।

  2. बाजीराव-मस्तानी नाम से जाने जाएंगे ये बाघ।

  3. वयस्क टिकट 40 रुपये, बच्चों का 20 रुपये।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में श्रीरेणुकाजी मिनी जू में 44 दिन के बाद पर्यटकों को बंगाल टाइगर जोड़े के दीदार होंगे। वन्य प्राणी विंग हिमाचल प्रदेश ने इस बंगाल टाइगर के जोड़े को बाजीराव व मस्तानी का नाम दिया है। वन्य प्राणी विंग शिमला के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार बंगाल टाइगर जोड़े के एंक्लोजर का शुभारंभ करेंगे।

1900 किमी सफर कर पहुंचे हैं हिमाचल

श्रीरेणुकाजी में 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 20 सितंबर को बंगाल टाइगर का जोड़ा पूरे एस्कॉर्ट के साथ 1900 किलोमीटर का सफर करीब 41 घंटे में करने के बाद यहां पहुंचा था। टाइगर के लिए तैयार किए गए आधुनिक एन्क्लोजर में इनडोर शेल्टर, खुला बाहरी क्षेत्र, फीडिंग क्यूबिकल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके साथ ही वन्यजीव उपचार केंद्र भी तैयार किया गया है, जहां वन्यजीवों के स्वास्थ्य की जांच, निगरानी और आपात स्थिति में उपचार की सुविधा मिलेगी।

दो वर्ष तक रही लॉयन सफारी

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरेणुकाजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और वन्यजीवों के लिए पहले से ही खास पहचान रखता है। दो दशक तक श्रीरेणुकाजी लॉयन सफारी देशभर में प्रसिद्ध रही। देशभर में अब रॉयल बंगाल टाइगर की मौजूदगी इस क्षेत्र के वन्यजीव आकर्षण को एक नया आयाम देगी।

मिनी चिड़ियाघर में मिलेगा नया अनुभव

मिनी चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक नया अनुभव होगा। अब तक यहां के आकर्षणों में शामिल रहे वन्यजीवों के साथ बाजीराव और मस्तानी की मौजूदगी भी लोगों को अपनी ओर खींचेगी।

कितने में मिलेगी टिकट 

रॉयल बंगाल टाइगर देखने के लिए 12 नवंबर को टिकट का टेंडर अवार्ड किया जाएगा। एडल्ट का टिकट 40 रुपये और बच्चों का 20 रुपये होगा।

 

यह भी पढ़ें: मैराथन से पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मनाली में प्रतिभागियों ने एकत्र कर दीं 15 हजार प्लास्टिक की बोतलें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।