विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र बोले चार्जशीट बनाना भाजपा की पुरानी आदत

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 01:19 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 01:25 PM (IST)

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा ऐसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा ऐसी चार्जशीट तैयार करती रहती है। इसे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। धर्मशाला से कुल्लू में एक निजी समारोह में भाग लेने पहुंचे सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोटबंदी तो ठीक है, लेकिन व्यवस्था ठीक नहीं।

पढ़ें: कहीं रद्दी न हो जाए हिमाचल पुलिस के पास मौजूद करोड़ों की नकदी

व्यवस्था ठीक होती तो आज लोग परेशान नहीं होते। उन्होंने कहा कि आज अपने ही पैसे निकालने के लिए लोगों को बैंकों व एटीएम के बाहर घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। इससे जनता परेशान हो रही है। सीएम कुल्लू में करीब एक घंटा रूके। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना हो गए।

धर्मशाला में विदेशी व सेना के जवान भी लगे लाइनों में, देखें तस्वीरें

देखें तस्वीरें : कहीं सेल्फी का क्रेज, कहीं नोट बदलवाने की टेंशन