Bridge Collapse: हिमाचल के चंबा-होली मार्ग पर बैली ब्रिज टूटने से दो टिप्पर नाले में गिरे, चालक की मौत
भरमौर एडीएम नरेंद्र चौहान ने बताया कि चंबा-होली मार्ग पर चोली नाले पर बना बैली ब्रिज टूटने से दो वाहन इसकी चपेट में आकर गिर गए। इसमें एक चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
चंबा, जागरण संवाददाता। हिमाचल के चंबा-होली मार्ग पर चोली नाले पर बना बैली ब्रिज शुक्रवार देर शाम टूट कर गिर गया। इस दौरान पुल पार कर रहे दो टिप्पर नाले में गिर गए। हादसे में एक टिप्पर चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। संभवत: लोहे से बना पुल मलबे से भरे दो टिप्परों का भार सहन नहीं कर सका।
शुक्रवार सायं करीब सात बजे कुठेड हाइड्रो प्रोजेक्ट के बैराज निर्माण स्थल पर मच्छैतर की तरफ से दो टिप्पर मलबा लेकर जा रहे थे। टिप्पर चोली नाले को पार कर रहे थे तो बैली ब्रिज टूट गया। इससे दोनों टिप्पर नाले में गिर गए। पता चलने पर लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।
टिप्पर चालक की हुई मौत
कंपनी प्रबंधन ने हाइड्रा मशीन मौके पर भेजकर बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने मशक्कत के बाद टिप्पर चालक पिंटू को नाले से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। 28 वर्षीय पिंटू दुनेरा (पठानकोट) का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
Himachal Pradesh: शिमला और ऊना जिलों में तीन अलग-अलग भीषण सड़क हादसे, 5 की मौत; 6 जख्मी
भरमौर एडीएम नरेंद्र चौहान ने बताया कि चंबा-होली मार्ग पर चोली नाले पर बना बैली ब्रिज टूटने से दो वाहन इसकी चपेट में आकर गिर गए। इसमें एक चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में उपचार चल रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि होली मार्ग पर बने चोली पुल के शुक्रवार सायं गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुल कैसे टूटा इसकी जांच की जाएगी।
एक मिनट में बुक होंगे 2.25 लाख रेल टिकट, तीन वर्ष के भीतर सभी पुरानी ट्रेनों के कोच को बदला जाएगा