विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंडा जेल तोड़ तीन कैदी फरार, दो पुल‍िस कर्मी सस्‍पेंड

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 06 Dec 2017 09:46 AM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2017 12:51 PM (IST)

फरार कैदियों पर रेप, अपहरण व हत्या के मामले चल रहे है। यह भी बताया जा रहा है कि तीनों नेपाली मूल के है।

कंडा जेल तोड़ तीन कैदी फरार, दो पुल‍िस कर्मी सस्‍पेंड
कंडा जेल तोड़ तीन कैदी फरार, दो पुल‍िस कर्मी सस्‍पेंड

शिमला, जेएनएन। कंडा जेल तोड़कर तीन कैदी फरार हो गए है। इसके बाद से जेल विभाग में हड़कंप मच गया है। अलर्ट जारी कर दिया गया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रदेश से बाहर निकलने के लिए कैदियों ने सोलन या सिरमौर के रास्तों का इस्तेमाल किया होगा। इस मामले में प्रदेश पुल‍िस प्रमुख ने नौकरी में कोताही बरतने के आरोप में दो पुल‍िस कर्म‍ियों को सस्‍पेंड कर द‍िया है।

 

बताया जा रहा है कि फरार कैदियों पर रेप, अपहरण व हत्या के मामले चल रहे है। यह भी बताया जा रहा है कि तीनों नेपाली मूल के है।  कुछ समय बाद ही यह खुलासा हो पायेगा कि तीनों ने फरार होने के लिए कैसे साजिश रची। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आज सुबह ही इस घटना की जानकारी मिली, लिहाजा 

समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 

बालुगंज पुलिस को सुबह 6 बजे घटना की सूचना मिली। एसपी सौम्या ने पुष्टि करते हुए कहा कि नाकेबंदी कर दी गई है। उधर कैदियों के बारे में यदि किसी को सूचना मिले तो सूरत में बालुगंज के थाना प्रभारी को मोबाइल नंबर- 8894728013 पर संपर्क किया जा सकता है। 

 

उधर, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश पुल‍िस प्रमुख सोमेश गोयल ने कंडा जेल में तैनात दो पुल‍िस कर्म‍ियों को संस्‍पेंड कर द‍िया है। उन्‍होंने एसपी कंडा को जांच का ज‍िम्‍मा सौंपा है।

 

यह भी पढ़ें: सुन्नी कौल डैम के जलाशय में दो नाबालिगों ने लगाई छलांग एक अभी भी लापता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।