विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुन्नी कौल डैम के जलाशय में दो नाबालिगों ने लगाई छलांग एक अभी भी लापता

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 05 Dec 2017 12:42 PM (IST)

सोमवार शाम को दोनों ने कौल डेम में छलांग लगा दी। इसमें से एक लड़की को बचा लिया गया है, ...और पढ़ें

सुन्नी कौल डैम के जलाशय में दो नाबालिगों ने लगाई छलांग एक अभी भी लापता
सुन्नी कौल डैम के जलाशय में दो नाबालिगों ने लगाई छलांग एक अभी भी लापता

शिमला, जेएनएन। सुन्नी में कौल डैम के जलाशय में दो नाबालिग लड़कियों ने छलांग लगाने के मामले एक छात्रा अभी भी लापता है। सुबह से पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से लापता छात्रा को पानी में ढूंढ रही है। लेकिन अभी तक छात्रा मिल नहीं पाई है। लेकिन हैरानी की बात यह हे कि पुलिस ने गोताखारों को बुलाया ही नहीं है।सोमवार शाम को दोनों ने कौल डेम में छलांग लगा दी। इसमें से एक लड़की को बचा लिया गया है, वहीं दूसरी लड़की का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। 

 

हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़कियों ने यह कदम क्यों उठाया, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी लड़की बयान देने की हालत में नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुन्नी कौल डैम जलाशय में 14 व 16 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों ने छलांग लगा दी। लड़कियों द्वारा छलांग लगाते देख आसपास के लोग वहां पर आ गए और एक लड़की को बचा लिया व दूसरी जलाशय में लापता हो गई। दूसरी लड़की के तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसपी सौम्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस का सर्च अभियान चला है । हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है। 

 

यह भी पढ़ें: धार्मिक ग्रंथ जलाने पर पांवटा साहिब में तनाव

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।