विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में घर से दौड़ लगाने निकले 3 बच्चे पहुंच गए हरियाणा के पिंजौर, ठियोग पुलिस टीम ने किए रेस्क्यू

By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 03:18 PM (IST)

शिमला के ठियोग से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर से ...और पढ़ें

शिमला के ठियोग से तीन बच्चे पिंजौर पहुंच गए। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला के ठियोग से तीन बच्चे पिंजौर पहुंच गए। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिमला के ठियोग से तीन नाबालिग बच्चे लापता हो गए थे।

  2. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पिंजौर, हरियाणा से सकुशल बरामद किया।

  3. बच्चे घर से दौड़ने निकले थे, बिना बताए घूमने चले गए।

संवाद सूत्र, ठियोग (शिमला)। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के लापता होने का मामला पूरे दिन इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद स्वजन ने राहत की सांस ली। 

घर से दौड़ने निकले थे

पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को ठियोग क्षेत्र के तीन बच्चे, जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं, शाम करीब छह बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इसके बाद एक अभिभावक की शिकायत पर 16 नवंबर को पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठियोग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश के लिए अभियान तेज किया। पुलिस टीम ने त्वरित जांच और समन्वित प्रयासों के चलते तीनों बच्चों को हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र में गांव घाटीवाला (बिटना) बाईपास स्थित शिवलोत्री मंदिर के समीप टिपरा से सुरक्षित बरामद कर लिया।

घूमने निकल गए थे बच्चे

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे बिना परिजनों को सूचना दिए घूमने के लिए घर से निकल गए थे। फिलहाल तीनों बच्चे सुरक्षित हैं और पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ठियोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां बच्चों की सुरक्षित वापसी संभव हुई, वहीं परिजनों ने भी राहत महसूस की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ऊना से चलने वाली अहम ट्रेन 30 नवंबर तक बंद, चंडीगढ़ व अंबाला जाने वालों की बढ़ी परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।