Move to Jagran APP

Shimla Budget 2020: 72 करोड़ कम, फिर भी सरप्लस दिखाया बजट

Shimla Budget 2020 शिमला नगर निगम का सालाना बजट 72 करोड़ रुपये कम हाेने के बाद भी निगम ने सरप्‍लस बजट पेश किया।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 08:19 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 08:19 AM (IST)
Shimla Budget 2020: 72 करोड़ कम, फिर भी सरप्लस दिखाया बजट
Shimla Budget 2020: 72 करोड़ कम, फिर भी सरप्लस दिखाया बजट

शिमला, ताराचंद शर्मा। Shimla Budget 2020 शहर को चलाने के लिए नगर निगम का सालाना बजट 72 करोड़ रुपये कम हो गया है। निगम ने सरप्लस बजट पेश किया है। इससे निगम भले ही अपने आप को लाभ में दिखाने में तो सफल हो गया, लेकिन बजट कम होने का सीधा असर शहर के विकास पर पड़ेगा। शहर का कुल बजट कम होकर 225 करोड़ तक पहुंच गया है। इसमें से 70 करोड़ से अधिक राशि को निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की पेंशन से लेकर अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

loksabha election banner

इसके साथ ही 91 करोड़ अम्रुत के प्रस्तावित प्रोजेक्टों पर ही खर्च होने हैं। 225 में 160 करोड़ से ज्यादा राशि इन पर खर्च हो जाएगी। इसके अलावा शहर के विकास से लेकर अन्य कार्य करने के लिए 65 करोड़ की राशि ही बचेगी।

बर्फ से बचने के लिए निगम को हर साल रेत से लेकर मशीनों पर लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसी ही स्थिति बरसात के दौरान डंगे लगाने से लेकर लोगों के घरों के रास्ते को ठीक करने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता है। चिंता की बात यह है कि शहर के विकास के लिए अम्रुत के तहत मिले प्रोजेक्ट अगले साल खत्म हो जाएंगे। इसके बाद शहर को स्मार्ट सिटी का सहारा तो होगा, लेकिन यदि निगम ने अपने आय के साधन न बढ़ाए तो शहर के विकास के लिए अनुदान और केंद्र से आने वाले प्रोजेक्टों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

महापौर सत्या कौंडल ने शिमला शहर के लोगों को रोपवे का सपना दिखाकर निगम का खजाना भरने की उम्मीद जताई है। सत्या कौंडल ने शहरवासियों और देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने का वादा किया। उन्होंने कहा 296 करोड़ की लागत से पर्यटक सूचना केंद्र बाईपास रोड टूटीकंडी से रिज तक 3.6 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर सरकार इसका निर्माण कार्य करवा रही है। इससे निगम को 10.62 करोड़ की आय भी होगी। महापौर ने कहा कि 104 आवासीय इकाइयों का निर्माण दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

 घर बैठे करें बिलों का भुगतान, नगर निगम देगा विशेष छूट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.