विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर श्रमिकों को सुक्खू सरकार का तोहफा, बांटे 6 करोड़ से अधिक रुपये; 1444 लाभार्थियों को मिला लाभ 

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:37 PM (IST)

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने दीपावली पर 11 जिलों के 1444 निर्माण श्रमिकों को 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

दीपावली पर श्रमिकों को सुक्खू सरकार का तोहफा। फोटो जागरण

दीपावली पर श्रमिकों को सुक्खू सरकार का तोहफा। फोटो जागरण

HighLights

  1. सुक्खू सरकार ने 1444 श्रमिकों को 6.11 करोड़ रुपये बांटे।

  2. शिक्षा, विवाह, आवास सहित विभिन्न योजनाओं में मिली सहायता।

  3. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चेक वितरित किए।

राज्य ब्यूरो, शिमला। दीपावली पर हिमाचल के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सुक्खू सरकार ने बड़ी आर्थिक राहत दी है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के 11 जिलों के 1444 लाभार्थियों को 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर ओक ओवर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 65 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक के चैक प्रदान किए गए।

इसमें शिक्षा सहायता के लिए सर्वाधिक 3.14 करोड़ रुपये और विवाह सहायता के लिए 1.70 करोड़ रुपये दिए गए। चिकित्सा सहायता के तहत 54,610 रुपये, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता के लिए 32.80 लाख रुपये और अन्य योजनाओं में 5.10 लाख रुपये प्रदान किए गए।

लोगों को आर्थिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता

वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 67 पात्र श्रमिकों को घर बनाने के लिए 86.58 लाख रुपये के चेक दिए गए। अन्य योजनाओं की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि श्रमिक परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और आवास के लिए आर्थिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि बोर्ड पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है। उन्होंने पात्र श्रमिकों से बोर्ड की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने का आग्रह किया।

जिला आधार वार देखें तो मंडी में सबसे ज्यादा 440 लाभार्थियों को 1.61 करोड़ रुपये मिले। शिमला में 183 को 72.97 लाख, बिलासपुर में 173 को 65.53 लाख, हमीरपुर में 148 को 64.94 लाख और किन्नौर में 168 को 64.92 लाख रुपये दिए गए। ऊना में 142 को 1.05 करोड़ रुपये की सहायता मिली।

यह भी पढ़ें- HRTC कर्मियों को दीपावली का तोहफा, सुक्खू सरकार ने जारी किया 5 प्रतिशत DA; 11 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें- 50 हजार एरियर, दीपावली बोनस और डीए... हिमाचल में सहकारी संस्थाओं ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।