HRTC कर्मियों को दीपावली का तोहफा, सुक्खू सरकार ने जारी किया 5 प्रतिशत DA; 11 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के 11 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली से पहले 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) जारी कर दिया गया है।
-1793981888926_m.webp)
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। फाइल फोटो
HighLights
एचआरटीसी के 11 हजार कर्मचारियों को 5% डीए जारी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बैठक के बाद लिया निर्णय।
कर्मचारियों को 1200 से 10 हजार रुपये तक का लाभ।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीए जारी करने का निर्णय लिया। इस से निगम में कार्यरत 11 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों को फायदा होगा।
राज्य सरकार ने अक्टूबर महीने में कर्मचारियों को डीए जारी करने का निर्णय लिया था। एचआरटीसी कर्मचारियों को अभी तक डीए नहीं मिला था। बीते दो दिन पहले उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए जारी किया था।
डिप्टी सीएम ने किया एलान
इसके बाद कर्मचारी भी डीए की मांग कर रहे थे। निगम ने शुक्रवार को कर्मचारियों का वेतन जारी किया। इसमें डीए जारी नहीं हुआ था। इससे कर्मचारियों को खासी नाराजगी देखने को मिली थी। दोपहर बाद उप मुख्यमंत्री ने डीए जारी करने का एलान किया।
अब अलग से बैंक खातों में डीए की राशि जारी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पेंशनरों के बाद कर्मचारियों को भी डीए जारी कर दिया गया है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता एचके शर्मा ने डीए जारी करने के लिए उप मुख्यमंत्री, निगम के प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त किया है।
ऐसे तय होता है डीए
डीए कर्मचारियों को बेसिक वेतन के हिसाब से तय होता है। वित्त विभाग के अनुसार 1200 से लेकर 10 हजार तक कर्मचारियों का लाभ मिलेगा। जो लिपिक अनुबंध के बाद नियमित हुए हैं, उन्हें 1200 रुपये तक का लाभ होगा। इसी तरह ग्रेड-1 को चार से पांच हजार का लाभ मिलेगा।
उदाहरण के तौर पर, 40 हजार रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी को पहले 45 प्रतिशत डीए के हिसाब से 18 हजार रुपये मिलते थे। अब 50 प्रतिशत की दर से यह राशि 20 हजार रुपये होगी। यानी हर महीने दो हजार रुपये अधिक मिलेंगे। हर श्रेणी के कर्मचारियों को डीए बेसिक के हिसाब से जारी होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।