विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Updates: 21 मार्च को इन सात जिलों में तूफान की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

By Babita kashyapEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 07:58 AM (IST)

Himachal weather Updatesहिमाचल में 21 मार्च को सात जिलों में तूफान की चेतावनी दी गयी है मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Himachal Weather Updates: 21 मार्च को इन सात जिलों में तूफान की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
Himachal Weather Updates: 21 मार्च को इन सात जिलों में तूफान की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में मौसम के तेवर फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 से 23 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इस कारण लोगों को ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने 21 मार्च को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सचेत किया गया है कि वे एहतियात बरतें। प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने से कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 

कहां कितना तापमान

स्थान    न्यूनतम   अधिकतम

केलंग      -7.5       3.7

कल्पा      1.2       13.7

शिमला     6.1      17.8

भुंतर         7.0       25.1

सुंदरनगर   8.1      25.4

धर्मशाला   8.2      18.4

ऊना       10.6       27.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में इस खास निशान से होगी कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान