Move to Jagran APP

Weather Update Himachal: मौसम ने बदली करवट, इन आठ जिलों में जमकर होगी बर्फबारी

Weather Update Himachal हिमाचल में रविवार को बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरु हो गया है मौसम विभाग ने सोमवार को फिर आठ जिलों में बर्फबारी की संभावना जतायी है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 08:25 AM (IST)
Weather Update Himachal: मौसम ने बदली करवट, इन आठ जिलों में जमकर होगी बर्फबारी
Weather Update Himachal: मौसम ने बदली करवट, इन आठ जिलों में जमकर होगी बर्फबारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। Weather Update Himachal हिमाचल में एक बार मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार से फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को सबसे अधिक हिमपात लाहुल स्पीति के तिंगरिट में करीब दो फुट दर्ज किया गया। किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी होने से प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

loksabha election banner

पांच दिन पहले हुए भारी हिमपात की वजह से प्रदेश में बंद सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं। ऐसे में फिर से मौसम की बेरुखी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अभी तक 470 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। वहीं 1288 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिस कारण कई क्षेत्र पांच दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं। हालांकि पांच दिन बाद शिमला शहर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में बस सेवा बहाल हुई। प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहुल स्पीति में हिमखंड गिरने की भी आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोलन को छोड़ बाकी सभी जिलों में रविवार को भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

वहीं ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में आसमानी बिजली के साथ ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी को किन्नौर को छोड़कर प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हो सकती है।  

हिमाचल में बर्फ ने ली दो लोगों की जान

प्रदेश में बर्फ की वजह से दो और लोगों की जान चली गई। जिला शिमला के नेरवा में सड़क बहाली के कार्य में लगी जेसीबी बर्फ पर से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। उधर, राजधानी शिमला के कृष्णानगर में 59 वर्षीय व्यक्ति सीढ़ियों पर चढ़ने लगा। बर्फ पर फिसलकर वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला चंबा के पांगी जा रही गाड़ी पर थम नाला के समीप हिमखंड गिर गया। चालक ने खतरा भांप गाड़ी को छोड़ मौके से भागना बेहतर समझा। 

प्रदेश में तापमान

स्थान    न्यूनतम  अधिकतम

केलंग     -11.3     -3.6

कल्पा     -4.0       -2.5

मनाली   -0.8       10.8

डलहौजी  1.6        10.4

शिमला    5.1      14.4

भुंतर       5.5      13.0

सोलन     6.0   22.0

कांगड़ा    8.0  15.7

 कहां कितनी हुई बर्फबारी (फीट में)

तिंगरिट          1.8

केलंग            1

उदयपुर टिंडी  1.2

जिस्पा          0.6

काजा           10  सेंटीमीटर

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 

 दाउद का गुर्गा लकड़ावाला मोबाइल पर मैसेज भेज मांगता था फिरौती, पढ़ें- जांच में सामने आए कुछ संदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.