यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla Vegetables Price: आम आदमी की थाली में दिखने लगी हरी सब्जियां, आसमान छू रहे दामों में आई गिरावट; लोगों ने ली राहत की सांस
Shimla Vegetables Price हिमाचल प्रदेश में हरी सब्जियों में गिरावट महसूस की गई है। इससे आम लोगों की थाली में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। Shimla Vegetables Price: राजधानी में लोगों को आजकल सब्जियों के दाम राहत दे रहे हैं। इससे आम लोगों की थाली में भी सब्जियां खूब भा रही है। सर्दियों में राजधानी में एक बार फिर से फल और सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है।
फल और सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली है। पहले जहां शहर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे तो वहीं इन दिनों दामों में गिरावट आने से लोगों को विशेषकर गरीब तबके को बड़ी राहत मिली है।
सर्दियों में सस्ती हुई हरी सब्जियां
शिमला की सब्जी मंडी में आई सरीता, बिमला, रेखा और रीता ने बताया कि गत दिनों गोभी, मटर, आलू और टमाटर के दाम इतने ज्यादा थे कि किलो सब्जी की जगह ग्राम में सब्जियां खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा था। सर्दियों में हरी सब्जियां काफी सस्ती हुई हैं। आलू, प्याज और टमाटर के अलावा सब्जियों के दामों में आई गिरावट के कारण हर वर्ग के लोगों को राहत हुई है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! हिमाचल के शिक्षक विभाग में होगी बंपर भर्ती, TGT-PGT के इतने पदों पर मिलेगी नौकरी
पहले ग्राहक कम खरीद रहे थे सब्जियां
शहर में पहले सब्जियों के दाम आसमान पर थे जिसके चलते लोग 1 किलो के बजाए आधी-आधी किलो ही सब्जियां खरीद रहे थे। परंतु सब्जी मंडी में मौसमी सब्जियां आने से दामों में कटौती देखने को मिल रही है।
फ्रासबीन पहले जहां 80 रुपये बिक रही थी अब वह 40 से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। बिश्वेश्वर नाथ ने बताया की बर्फ समय में दामों में बढ़ोतरी हुई थी , लेकिन अब सप्लाई नियमित रूप से हो रही है तो दामों में गिरावट आई है।
पहले और अब सब्जी के दाम
सब्जियां पहले के दाम अब के दाम
शिमला मिर्च 90 80
बैंगन 50 30
घीया 60 35
टमाटर 60 50
मटर 60 50
गोभी 50 40
पत्तागोभी 50 40
खीरा 40 30
