विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukhya Mantri Sukh Ashray Yojana: बच्चे-बच्चे का ख्याल रखेगी सुक्खू सरकार, CM सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों के लिए जारी हुए 6.50 करोड़

Published: Wed, 07 Feb 2024 03:16 PM (IST)

Mukhya Mantri Sukh Ashray Yojana हिमाचल के स्वास्थ्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज ...और पढ़ें

Mukhya Mantri Sukh Ashray Yojana: बच्चे-बच्चे का ख्याल रखेगी सुक्खू सरकार
Mukhya Mantri Sukh Ashray Yojana: बच्चे-बच्चे का ख्याल रखेगी सुक्खू सरकार

HighLights

  1. राम शांडिल ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
  2. राज्य सरकार ने योजना के तहत अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन आफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया
  3. राज्य में 2718 अनाथ बच्चों को 4 करोड़ 34 लाख 88 हजार रुपये वितरित किए गए हैं

राज्य ब्यूरो, शिमला। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि वे सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें और विकास में महिलाओं का एकसमान सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

प्रदेश में 2718 अनाथ बच्चों को 4 करोड़ 34 लाख 88 हजार रुपए जारी

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने योजना के तहत अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन आफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। इन बच्चों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण सहित अन्य उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा के लिए बाल देखभाल संस्थानों के 1084 बच्चों को 2 करोड़ 15 लाख 37 हजार रुपये वितरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इस वित्तीय वर्ष में राज्य में 2718 अनाथ बच्चों को 4 करोड़ 34 लाख 88 हजार रुपये वितरित किए गए हैं।

योजना के तहत हो रहे इतने रुपए खर्च

उन्होंने कहा कि योजना के तहत बाल देखभाल संस्थानों के 1084 बच्चों को 5 हजार रुपये प्रति बच्चे की दर से वस्त्र भत्ते के लिए 54 लाख 20 हजार रुपये तथा उत्सव भत्ते के रूप में 59 लाख 81 हजार 500 रुपये प्रदान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal: खुशखबरी! हिमाचल में 17889 महिला कुक-कम-हेल्पर को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

उन्होंने कहा कि बाल देखभाल संस्थानों के इन बच्चों को पुस्तकों, लेखन सामग्री सहित अन्य सुविधाओं के लिए 32 लाख 52 हजार रुपये तथा पोषक आहार के लिए भी इतनी ही राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त इन संस्थानों के मेधावी छात्रों को 30 लैपटाप भी वितरित किए गए हैं।

17 लाभार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए मिले इतने रुपए

उन्होंने कहा कि 48 लाभार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 28 लाख 30 हजार 707 रुपये तथा 17 लाभार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 26 लाख 95 हजार 994 रुपये वितरित किए गए हैं।

बैठक में बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मदर-टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना, महिलाओं को स्वरोजगार में सहायता योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, वात्सल्य अभियान, सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0, शक्ति अभियान सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए उम्मीदवारों को जल्द टिकट वितरण करेगी कांग्रेस, दस हजार रुपए रखी गई आवेदन की फीस