विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए उम्मीदवारों को जल्द टिकट वितरण करेगी कांग्रेस, दस हजार रुपए रखी गई आवेदन की फीस

Published: Wed, 07 Feb 2024 11:48 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए उम्मीदवारों को जल्द टिकट वितरण करेगी कांग्रेस
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए उम्मीदवारों को जल्द टिकट वितरण करेगी कांग्रेस

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है
  2. पार्टी चुनाव के लिए टिकट आवंटन जल्द करेगी
  3. सोमवार को दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इस पर मंथन किया

जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी चुनाव के लिए टिकट आवंटन जल्द करेगी। सोमवार को दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इस पर मंथन किया गया।

10 हजार रुपए रखी गई फीस

देर रात तक चली बैठक में चारों संसदीय क्षेत्रों के समीकरण पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को टिकट के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए 10 हजार रुपये फीस भी रख दी है। आवेदन की फीस कांग्रेस हर बार लेती है।

जिन्हें टिकट मिले उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिले

पार्टी का तर्क है कि हर कार्यकर्ता टिकट के लिए दावेदारी जता सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी इसमें यह देखेगी कि जिसने आवेदन किया है उसका कितना जनाधार है। हर सीट पर क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को भी देखा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि टिकटों का बंटवारा जल्द कर दिया जाएगा, ताकि जिन्हें भी टिकट मिले उन्हें प्रचार के लिए पूरा समय मिल सके।

भाजपा को विधानसभा की तरह करारी शिकस्त चुनाव में दी जाएगी

टिकट के लिए आवेदन अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं। 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा इस बार हैट्रिक लगाने को लेकर प्रचार कर रही है। कांग्रेस 14 महीने पहले ही प्रदेश की सत्ता में आई है। ऐसे में पार्टी का दावा है कि भाजपा को विधानसभा की तरह करारी शिकस्त लोकसभा चुनाव में दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों में जुटी भाजपा, हिमाचल में चुनाव कमेटियां बनाएगी पार्टी; 10 से 15 दिनों में होगा गठन

यह भी पढ़ें- जयराम ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस से किया सवाल, पूछा- चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ?