विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 साल से चला रहे शव वाहन... 4 हजार लोगों की रोज सेवा, 'कौन बनेगा करोड़पति' में शिमला के समाजसेवी को मिला सम्मान

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:38 AM (IST)

शिमला के एक समाजसेवी को 'कौन बनेगा करोड़पति' के विशेष कार्यक्रम में 'फोर्स ऑफ गुड अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शिमला की समाजसेवा को मिला सम्मान (फोटो- जागरण)

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शिमला की समाजसेवा को मिला सम्मान (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. शिमला के समाजसेवी को केबीसी में 'फोर्स ऑफ गुड अवार्ड' मिला।

  2. 12 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा, प्रतिदिन 4000 लोगों को मदद।

  3. अमिताभ बच्चन से मुलाकात को बताया जीवन का सबसे बड़ा सपना।

जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में पिछले कई वर्षों से मानव सेवा में जुटे एक समाजसेवी को देश के लोकप्रिय टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सम्मानित होने का अवसर मिला है। शो के विशेष कार्यक्रम में उन्हें 'फोर्स ऑफ गुड अवार्ड' के लिए चुना गया।

इस दौरान उनकी समाजसेवा की यात्रा और जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों को भी देशभर के दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण 12 नवंबर को रात नौ बजे से सोनी लिव पर किया जाएगा। समाजसेवी ने अपनी इस उपलब्धि को वाहेगुरु जी का आशीर्वाद और सहयोगियों की मेहनत का परिणाम बताया है। उन्होंने बताया कि केबीसी की टीम ने पिछले महीने शिमला पहुंचकर उनकी सेवाओं पर एक विशेष वीडियो तैयार किया था। इसी वीडियो को कार्यक्रम में दिखाया गया है।

Shimla News

12 वर्षों तक की जरूरतमंदों की मदद

इसमें शिमला में पिछले 12 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के प्रयासों को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था प्रतिदिन करीब चार हजार लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा वह पिछले 28 वर्षों से शव वाहन का संचालन भी कर रहे हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में सहायता मिल सके।

उन्होंने अमिताभ बच्चन से मुलाकात को अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जैसा अनुभव बताया। करीब चार घंटे तक सेट पर मौजूद रहकर उन्होंने अमिताभ बच्चन को करीब से देखा।

अमिताभ बच्चन को बताया प्रेरणादायक

उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा, सभी से मिलने का अंदाज और विनम्रता प्रेरणादायक है। मुलाकात के दौरान जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छूने चाहे तो उन्होंने ऐसा करने से रोक दिया और स्वयं उनके पैर छूने का प्रयास किया। यह पल उनके लिए बेहद भावुक और यादगार बन गया।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सभी सहयोगियों और मित्रों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग से ही मानवता की सेवा का यह सफर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम देखने की अपील करते हुए संदेश दिया कि अच्छे कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाते, आप जो अच्छा करते हैं, वह किसी न किसी रूप में लौटकर जरूर आता है।

यह भी पढ़ें- शिमला में जल्द बनेगा पहला साइकिल ट्रैक, सुक्खू सरकार खर्च करेगी 1.7 करोड़ रुपये; डीपीआर तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।