शिमला के भट्टाकुफर में सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके से भागा ड्राइवर पुलिस के पास पहुंचा
शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय विद्या देवी की ट्रक की चपेट में आने ...और पढ़ें

शिमला के भट्टाकुफर में महिला को रौंदकर ट्रक को ले जाता ड्राइवर।
HighLights
शिमला के भट्टाकुफर में 71 वर्षीय महिला की ट्रक से मौत।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, बाद में पकड़ा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सुरक्षा पर सवाल।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्टाकुफर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान भट्टाकुफर निवासी विद्या देवी के रूप में हुई है।
मोड़ के पास हुआ हादसा
हादसा भट्टाकुफर मोड़ के पास हुआ। विद्या देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।
ट्रक ड्राइवर मौके से हुआ फरार
भट्टाकुफर के पार्षद नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की और उसे हाउसिंग बोर्ड के पास पकड़ लिया
पुलिस थाने पहुंचा ड्राइवर
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक चालक ने खुद ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। चालक के मौके से फरार होने और बाद में पकड़े जाने को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने तेज की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें ट्रक चालक की क्या लापरवाही रही। पुलिस घटनास्थल से संबंधित तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल
राजधानी में सड़क पार करते समय पैदल चलने वालों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खासकर बुजुर्गों के लिए व्यस्त सड़कों को पार करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।