विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 12:41 PM (IST)

शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर खाई में ...और पढ़ें

शिमला के दरोटी में गाड़ी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

शिमला के दरोटी में गाड़ी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

HighLights

  1. शिमला में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत।

  2. मृतकों में मां-बेटे और तीन नेपाली नागरिक शामिल।

  3. कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक व्यक्ति घायल।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 लोगों की जान चली गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में मां-बेटे सहित तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दुर्घटना में पांच लोगों की जान जाने से दरोटी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है।

मां-बेटे की मौत

हादसे में दरोटी गांव निवासी कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद की मौत हो गई। इनके अलावा तीन नेपाली नागरिकों ने भी दुर्घटना में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के रूप में हुई है। 

घायल शिमला रेफर

हादसे में घायल एक नेपाली मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है।

दर्दनाक हादसे से सहमे लोग

दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों मां-बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे से लोग सहम गए हैं। 

प्रशासन ने दी फौरी राहत

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पांच लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'जमीन के मालिकाना हक का विवाद होने से मुआवजा नहीं रोक सकते', हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला; भवन बनाने वाला हकदार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।