विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए शिमला पुलिस का नया प्लान, पंचायतों के इनपुट पर संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार

By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:41 AM (IST)

शिमला पुलिस ने चिट्टे पर अंकुश लगाने के लिए नई कार्ययोजना बनाई है, जिसमें संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी। ...और पढ़ें

शिमला पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ प्लान तैयार किया है। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ प्लान तैयार किया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिमला पुलिस चिट्टे पर अंकुश लगाने को बढ़ाएगी गश्त।

  2. पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों पर बनी नई कार्ययोजना।

  3. संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी होगी अब और मजबूत।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में चिट्टे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएगी। नशा निवारण समितियों की बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों के बाद पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। पंचायतों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों की जानकारी पुलिस के साथ साझा की है, जहां नशे से जुड़ी गतिविधियां होने की आशंका है। इन स्थानों को चिह्नित कर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।

लोकल इनपुट पर एक्शन

नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अब स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं को भी कार्रवाई का आधार बनाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने का सुझाव दिया। इसके बाद पुलिस ने ऐसे क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की योजना बनाई है।

पुलिस की गश्त बढ़ेगी

पुलिस का मुख्य फोकस चिट्टे की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के साथ इसकी आपूर्ति करने वाले नेटवर्क तक पहुंचना रहेगा। इसके लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाई जाएंगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की आवाजाही बढ़ने से नशा तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ पुलिस को हरसंभव सहयोग देने की बात भी कही। स्थानीय लोगों की भागीदारी से ऐसे मामलों की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंचाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर पंचकूला के स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 51 छात्रों समेत स्टाफ भी चोटिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।