विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: लग्जरी बस चलाने की अनुमति न दिए जाने से चालक सीमा ठाकुर नाराज

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 23 Feb 2023 09:36 AM (GMT+05:30)

Shimla News हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर लग्जरी बस चलाने की अनुमति न ...और पढ़ें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर।

शिमला, जागरण संवाददाता।  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर लग्जरी बस चलाने की अनुमति न मिलने से नाराज हैं।

शिमला शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाली सीमा ठाकुर ने सवाल किया है कि परिवहन निगम के एक अधिकारी को मुझसे क्या परेशानी है जो प्रशिक्षण प्राप्त होने के बावजूद मुझे लग्जरी बस चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

लग्जरी बस चलाने के लिए नहीं दे रहे अनुमति

सोलन जिला के अर्की निवासी सीमा ठाकुर ने बताया कि अभी तीन दिन रुक जाओ, उसके बाद मैं जानकारी दूंगी।मंत्रियों के अर्द्ध शासकीय पत्र लगाने के बावजूद परिवहन निगम प्रबंधन का एक अधिकारी मुझे लग्जरी बस चलाने के लिए नहीं दे रहा है।

प्रशिक्षण भी प्राप्त 

सीमा ठाकुर ने कहा कि मैं बेंगलुरु से लग्जरी बस चलाने का प्रशिक्षण लेकर आई हूं। मुझे समझ नहीं आता है कि महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। मेरी इच्छा है कि मैं परिवहन निगम में लग्जरी बस चलाऊं और इसके लिए मेरे पास प्रशिक्षण की योग्यता है।

सीमा ने की बस चलाने की मांग

सीमा शिमला शहर के भीतर चलने वाली राइड विद प्राइड टैक्सी चलाती थीं। उन्होंने बस चलाने की मांग की थी। इसलिए उस समय परिवहन निगम प्रबंधन ने सीमा ठाकुर को बस चलाने के लिए दी थी। सीमा के पिता बलि राम भी एचआरटीसी में बस चालक थे।

यह भी पढ़ें-Jukaru Utsav 2023: 11,500 फीट ऊंचाई पर बसे इस गांव में जुकारु उत्सव की धूम, कठिनाईयों के बीच खुशी की लहर