विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का शोर थमा

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 09:45 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 10:27 AM (IST)

सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा।

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का शोर थमा
शिमला नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का शोर थमा

शिमला, जागरण संवाददाता। नगर निगम शिमला के चुनाव का प्रचार बुधवार शाम चार बजे थम गया। अब प्रत्याशी गुपचुप मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। बुधवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रचार किया।

अलग-अलग टोलियां बनाकर लोगों से वोट मांगे। शाम चार बजे के बाद गुपचुप तरीके से प्रचार शुरू हो गया है। प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। भाजपा, कांग्रेस और माकपा के बीच हर वार्ड पर कड़ा मुकाबला है। सभी वार्डों में मतदाता खुलकर किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में नहीं आए हैं। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने जारी किया काग्रेस का विजन डॉक्यूमेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।