विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला के लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे कसुम्पटी और खलीणी के चक्कर, जाम से भी मिलेगी राहत; लिंक रोड मेन से जुड़ा

By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

शिमला में छोटा शिमला के ब्रॉकहॉर्स्ट से बीसीएस तक बन रही संपर्क सड़क अब मुख्य सड़क से जुड़ गई है, जिससे यातायात सुगम होगा और यात्रा का समय बचेगा।

छोटा शिमला के ब्रॉकहॉर्स्ट से बीसीएस तक पहुंचने के लिए बनाई संपर्क सड़क। जागरण

छोटा शिमला के ब्रॉकहॉर्स्ट से बीसीएस तक पहुंचने के लिए बनाई संपर्क सड़क। जागरण

HighLights

  1. छोटा शिमला ब्रॉकहॉर्स्ट से बीसीएस तक संपर्क सड़क जुड़ी।

  2. यात्रा समय घटेगा, कुसुम्पटी-खलीणी के चक्कर से छुटकारा।

  3. यातायात दबाव कम होगा, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में छोटा शिमला के ब्रॉकहॉर्स्ट से बीसीएस तक पहुंचने के लिए बनाई जा रही संपर्क सड़क अब मुख्य सड़क से जुड़ गई है। सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में जल्द ही लोगों को इस मार्ग की सुविधा मिलने की उम्मीद है। 

इस सड़क के शुरू होने से छोटा शिमला से बीसीएस जाने वाले लोगों को कसुमप्टी और खलीणी होकर लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। 

तय करनी पड़ती है अतिरिक्त दूरी

अभी तक छोटा शिमला से बीसीएस की ओर जाने के लिए लोगों को कसुमप्टी या खलीणी की तरफ से होकर जाना पड़ता है। खासकर कार्यालयों में आने-जाने वाले कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और रोजाना इस मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

जाम से छुटकारा देगा वैकल्पिक मार्ग

शहर में यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण कई बार लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में इस संपर्क सड़क के तैयार होने से लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

आसान होगी आवाजाही

सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छोटा शिमला और बीसीएस के बीच आवाजाही पहले की तुलना में आसान हो सकेगी। इस मार्ग से दोनों क्षेत्रों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होने से स्थानीय लोगों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में भी यह सड़क उपयोगी साबित हो सकती है। शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए संपर्क सड़कों का निर्माण यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अंतिम चरण में चल रहा काम : मेयर

नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस सड़क का अंतिम चरण में चला है। काम पूरा होने के बाद इस सड़क को यातायात के लिए खोला जाएगा। इससे शहर के लोगों को आसानी होगी। छोटा शिमला ब्राकहास्ट से लोग सीधा बीसीएस के लिए उतर सकेंगे और बीसीएस से छोटा शिमला पहुंचने में भी लोगों को आसानी होगी।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण: प्रशासन ने खाली किए मकानों पर चलाया बुलडोजर, 7 गांवों में प्रक्रिया तेज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।