विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, स्वास्थ्य कारणों से CM नहीं पहुंचे; प्रियंका भी नहीं हुई शामिल

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM (IST)

शिमला में कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकाला, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। 

शिमला में संविधान रक्षा मार्च के दौरान कांग्रेस नेता। जागरण

शिमला में संविधान रक्षा मार्च के दौरान कांग्रेस नेता। जागरण

HighLights

  1. कांग्रेस ने शिमला में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया।

  2. मार्च में सीएम सुक्खू और प्रियंका वाड्रा शामिल नहीं हुए।

  3. लोकतांत्रिक अधिकारों और वोट चोरी पर केंद्र को घेरा गया।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में संविधान रक्षा मार्च निकाला। चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता सुबह ही जुट गए थे। चौड़ा मैदान से रिज मैदान तक पदयात्रा निकली। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च, रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तक गया। 

कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च से लोकतांत्रिक अधिकारों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। रिज पर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर रक्षा की शपथ ली जाएगी। कांग्रेस मार्च के बहाने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलेगी।

प्रियंका नहीं हुई शामिल

कुछ दिन पहले शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के भी पदयात्रा में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। 

सीएम भी नहीं पहुंचे

स्वास्थ्य कारणों से सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी संविधान रक्षा मार्च में शामिल नहीं हुए। सीएम को वायरल फीवर है, इस कारण उन्होंने अपने दो दिन के कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए थे।

रजनी पाटिल व अन्य नेता जुटे

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज शामिल हुए। कैबिनेट मंत्रियों सहित विधायक व अन्य नेता भी शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलियों को 80% रोजगार: उद्योग की अपेक्षाओं के साथ कैसे हो योग्यता का मेल? शिक्षित युवाओं में कौशल की कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।