शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत; दो घायल
शिमला जिले के रामपुर में गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई। ...और पढ़ें

शिमला के रामपुर में कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
रामपुर में आल्टो कार खाई में गिरने से हादसा।
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई।
दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी।
जागरण टीम, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।
दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी 92 0132 बताया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके से अन्य तथ्यों और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कार के उड़े परखच्चे
हादसा बेहद भयावह था। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी। दो घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सोलन में रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मारकर हवा में उछली कार; महिला भी चपेट में आई