यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम्मू में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल सतर्क, हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी; जगह-जगह लगे नाके
जम्मू में आतंकी हमले (Jammu Terror Attacks) के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ाई गई। प्रदेश के ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी
- जम्मू कश्मीर में हुए चार आतंकी हमले
राज्य ब्यूरो, शिमला। जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों (Jammu Terror Attacks) के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सीमाओं सहित अन्य क्षेत्रों में चौकसी को बढ़ा दिया है।
अंबाला में आतंकी हमले के पत्र को लेकर सारे तथ्यों को खंगाला जा रहा है और इस संबंध में आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश की अन्य राज्यों के साथ लगती सीमाओं को सील कर निगरानी की जा रही है।
पुलिस कर रही स्पेशल निगरानी
प्रदेश पुलिस और गुप्तचर विभाग द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। पड़ोसी राज्य में आतंकी वारदातों के बाद सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी और पुलिस द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं और पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे है। प्रदेश में संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सके इसके लिए हर तरह की एहतियात बरती जा रही है और अलर्ट पर है।
यह भी पढ़ें: Himachal News: 'जल रहे जंगल, मुख्यमंत्री-मंत्री एसी रूम में बैठकर देख रहे आग का तमाशा', सीएम सुक्खू पर भड़के बिंदल
चार आतंकी हमलों से बढ़ी चौकसी
जम्मू कश्मीर में हुए चार आतंकी हमलों ने देश में हड़कंप मचा दिया। रियासी में हुए आतंकी हमले में 9 श्रद्धालुओं ने जान गंवाई। वहीं डोडा और कठुआ में हुए हमलों से भी भारतीय जवान सतर्क हो गए हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
