विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 29 Nov 2017 09:55 AM (IST)

सुक्खू ने कहा कि राहुल की ताजपोशी से कांग्रेस में युवा जोश और नई सोच का पदार्पण होगा। राहुल गांधी एक दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित
राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने अनुमोदित किया। राहुल गांधी एक दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

 

बैठक में भितरघात करने वालों को लेकर भी दर्द उठा और इन पर कार्रवाई करने और पार्टी में कभी वापस न लेने की मांग उठी। नेताओं, पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से फीडबैक के दौरान कांग्रेस सरकार के रिपीट होने का दावा किया गया। सुक्खू ने कहा कि राहुल की ताजपोशी से कांग्रेस में युवा जोश और नई सोच का पदार्पण होगा। पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी और जुमलेबाजों की सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। सोनिया गांधी 19 साल से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सुक्खू ने पदाधिकारियों को हटाए जाने के सवाल पर कहा कि जिन नामों पर हाईकमान ने हरी झंडी नहीं दिखाई, वे निष्कासित ही माने जाएंगे। 

 

चुनाव के दौरान कुछ लोगों के नाम पार्टी ने हाईकमान को अनुमोदन के लिए भेजे थे पर चार नामों को छोड़कर पार्टी ने किसी अन्य नाम पर अनुमोदन स्वीकार नहीं किया। इसलिए उन्हें पद पर से हटाना पड़ा। चुनाव के समय पार्टी ने पूर्व विधायक योगराज, सत्य प्रकाश ठाकुर जैसे नेताओं की न केवल पार्टी में वापसी की थी बल्कि उन्हें महासचिव बना दिया था। चुनाव होते ही इन दोनों के साथ-साथ आठ अन्यों को दोबारा पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा डाला। कांग्रेस कमेटी की इस बैठक के दौरान पार्टी नेताओं, प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने-अपने हलकों की फीडबैक दी।

 

सिर्फ 20 उम्मीदवार आए 

कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों में दो पूर्व मंत्रियों सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के अलावा करीब 20 उम्मीदवार ही पहुंचे। विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया, हरि चंद शर्मा, अदित्य विक्रम सिंह, परस राम, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, लाल सिंह कौशल, जीवन लाल, चंपा ठाकुर, पवन

कुमार, सुरेश कुमार, इंद्रदत लखनपाल, विवेक शर्मा, रामलाल ठाकुर, लखविंदर सिंह राणा, दीपक कुमार राठौर, नंद लाल, मोहन लाल बराकटा सहित ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक ऑब्जर्वरों ने बैठकमें हिस्सा लिया। इसके अलावा उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, एएन विद्यार्थी, गीता नेगी, बीरू राम किशोर, केहर सिंह खाची, राम लाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, अजय महाजन, सुंदर ठाकुर, किशोरी लाल, नरेश चौहान सहित अन्य मौजूद थे। 

 

पुख्ता साक्ष्य होने पर ही शिकायत करें

सुखविंदर सुक्खू ने विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात की शिकायतों पर कहा कि पुख्ता साक्ष्य होने पर ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पास शिकायत करें। बिना सार्थक साक्ष्यों के शिकायत न करें। 

 

यह भी पढ़ें: विश्वासघात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सत्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।