अपने बगीचे की चेरी लेकर दिल्ली लौटीं प्रियंका
प्रियंका ने मकान का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्रियंका के मकान में इन दिनों टाइल लगाने के साथ रंग-रोगन हो रहा है।
शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा वीरवार को शिमला के निकट छराबड़ा में अपने बगीचे की चेरी लेकर दिल्ली लौट गई।प्रियंका ने आर्किटेक्ट के साथ छराबड़ा में अपने निर्माणाधीन मकान व बगीचे का जायजा भी लिया। मकान को देखने के लिए प्रियंका बुधवार को शिमला पहुंची थीं।
प्रियंका ने मकान का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्रियंका के मकान में इन दिनों टाइल लगाने के साथ रंग-रोगन हो रहा है। उनके आशियाने का कार्य अंतिम स्तर पर है। प्रियंका के बगीचे में चेरी के अलावा नाशपाती, आड़ू व सेब के पौधे लगाए गए हैं। पिछले साल इटली से मंगवाए गए सेब के पौधों को भी बगीचे में लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: मैनपावर ने 331 पदों के लिए मांगे आवेदन