विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: भाजपा के नौ विधायक आज देंगे विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठाानिया के नोटिस का जवाब, जानें पूरा मामला

Published: Mon, 18 Mar 2024 08:51 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा के नौ विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया के सामने पेश होकर उनके नोटिस ...और पढ़ें

Himachal News: भाजपा के नौ विधायक आज देंगे स्पीकर के नोटिस का जवाब। फाइल फोटो
Himachal News: भाजपा के नौ विधायक आज देंगे स्पीकर के नोटिस का जवाब। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा के नौ विधायक आज देंगे नोटिस का उत्तर।
  2. शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया के समक्ष होंगे पेश।
  3. विधायकों ने बैठक करने के बाद नेता प्रतिपक्ष से की मामले पर चर्चा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला में सोमवार को भाजपा (Himachal BJP) के नौ विधायक विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठाानिया (Assembly Speaker Kuldeep Pathania) के समक्ष पेश होंगे और नोटिस का उत्तर देंगे। इन्हें विधानसभा सचिवालय प्रशासन की ओर से प्रिविलेज एंड कंटेप्ट का नोटिस दिया गया था। भाजपा विधायक लिखित के साथ-साथ मौखिक तौर पर भी पक्ष रखेंगे।

इन भाजपा विधायकों ने रविवार को विधानसभा परिसर में अपने निवास पर बैठक की और इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्तरां में चर्चा की। यदि किसी कारण विधानसभा अध्यक्ष शिमला में उपलब्ध नहीं हुए तो वे विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को नोटिस का उत्तर सौंपेंगे।

विधानसभा सचिव की ओर से कांग्रेस (Himachal Congress) विधायक अजय सोलंकी की शिकायत के आधार पर विधायक इंद्र सिंह गांधी, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, दीपराज, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार व सुरेंद्र शौरी को प्रिविलेज एंड कंटेंप्ट का नोटिस दिया गया था।

अजय सोलंकी की शिकायत पर दिए नोटिस नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने विधानसभा के रूल्स आफ बिजनेस के रूल 79 के अधीन पांच मार्च को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 194 के तहत सदन में हुडदंग करने के साथ सदन में बीच में बैठने वाले विधानसभा के रिपोर्टरों के कागजात फाड़े थे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल की राजनीति में शिमला और कांगड़ा का मुख्य योगदान, भाजपा और कांग्रेस का गजब का रहा समीकरण

बजट पारित करने वाले दिन 28 मार्च को सदन में अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार किया था। इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के चैंबर के बाहर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की थी। इसके बाद अगले दिन सदन में इन भाजपा विधायकों ने मार्शल के साथ भी धक्का-मुक्की की। उपरोक्त नियमों के तहत भाजपा के इन विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह है मामला

विधानसभा के बजट सत्र के समापन से दो दिन पहले 27 फरवरी को कटौती प्रस्ताव के दौरान मतदान की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्ष ने विरोध प्रकट किया। तनातनी की पृष्टभूमि तैयार होने के बाद 28 फरवरी को बजट पारित होने से पहले भाजपा के 15 सदस्यों को निलंबित किए जाने के विरोधस्वरूप सदन में दस्तावेज उछाले गए। इससे एक दिन पहले कटौती प्रस्ताव पर मतदान नहीं करवाए जाने पर गुस्साए विधायक विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में गए थे, वहां पर भी वाद-विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Himachal News: कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई