हाथों में बर्फ और जुबां पर ईश्वर का धन्यवाद, जब शिमला में स्नोफॉल देख झूम उठे थे नाना पाटेकर; आज भी ताजा हैं यादें
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे देश में शोक की लहर दौड़ ...और पढ़ें

शिमला आए थे नाना पाटेकर (फाइल फोटो)
HighLights
अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया
शिमला में 'जर्नी' फिल्म की शूटिंग के दौरान बर्फबारी से खुश हुए
बर्फ हाथ में लेकर ईश्वर का धन्यवाद किया, शिमला की यादें ताजा
डिजिटल डेस्क, शिमला। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हिमाचल के लोग आज दिग्गज के उन लम्हों को याद कर रहे हैं जब वह फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे और यहां उन्होंने बर्फ हाथ में उठाकर ईश्वर का धन्यवाद किया था।
दरअसल, 2024 में फिल्म जर्नी की शूटिंग के लिए नाना पाटेकर शिमला आए थे। इस बीच आईस स्केटिंग रिंक में जर्नी फिल्म के शूट फिल्माए गए थे। शूट में दिखाया गया कि नाना पाटेकर हाथ से बर्फ उठाकर ईश्वर को धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में स्केटर स्केटिंग करते नजर आ रहे हैं।
नाना ने ईश्वर का दिया धन्यवाद
फिल्म की शूटिंग के लिए बर्फ का होना जरूरी था। मूवी के कई सीन बर्फबारी में ही शूट हो सकते थे। इसके लिए कृत्रिम बर्फ भी इकट्ठा की गई। लेकिन शूटिंग के दौरान अचानक मौसम बदल गया और शिमला में बर्फबारी होने लगी। इससे नाना पाटेकर इतना खुश हुए कि उन्होंने बर्फ को हाथ में लेते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया।
हिमाचल के लोगों ने किया याद
जब नाना पाटेकर शिमला आए थे उस दौरान उनके साथ अभिनेत्री सिमरत कौर भी थीं। राजपाल यादव सहित फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा भी शिमला पहुंचे थे। नाना की एक झलक पाने के लिए हिमाचल के लोग बेताब थे। इस बीच नाना पाटेकर ने फैंस से मुलाकात कर लोगों की सादगी और हिमाचल की खूबसूरती की तारीफ की।
यह भी पढ़ें- 'रात 2:30 तबीयत बिगड़ी, 45 मिनट तक सीपीआर दिया...'; नाना पाटेकर के निधन पर आया डॉक्टर का बयान

आज नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरे देश शोक में है। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम आदमी तक के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
नाना पाटेकर को गुरुवार को गोआ में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट आया। वह बेहोशी की हालत में अपने आवास पर मिले थे। समाचार एजेंसी एनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
