मनाली-लेह हाईवे पर दरकी पहाड़ी, लाहुल घाटी में मूलिंग पुल के पास ठप हुआ यातायात; फंसे रहे सैकड़ों वाहन
मनाली-लेह हाईवे पर लाहुल घाटी के मूलिंग पुल के पास चट्टानें खिसकने से यातायात पांच घंटे तक ठप रहा। सीमा ...और पढ़ें

मनाली लेह हाईवे पर मूलिंग पुल के पास दरकी पहाड़ी। जागरण
HighLights
मनाली-लेह हाईवे पर मूलिंग पुल के पास चट्टानें खिसकीं।
भूस्खलन से पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
बीआरओ ने त्वरित कार्रवाई कर मार्ग को बहाल किया।
जागरण संवाददाता, मनाली। मनाली-लेह हाईवे पर लाहुल घाटी के मूलिंग पुल के समीप चट्टानें दकरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर चट्टानें और मलबा आने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुबह चार बजे घटना की सूचना मिलते ही लाहुल स्पीति पुलिस ने मोर्चा संभाला और लेह से मनाली व मनाली से लेह जा रहे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया।
सुबह सात बजे बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने में जुट गई। चट्टानें और मलबा सड़क पर आने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। इसके कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों सहित यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग बंद होने से पर्यटकों सहित अन्य जरूरी सामान की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं।
5 घंटे बाद हाईवे बहाल
घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंची और सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। लगभग पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बीआरओ ने मार्ग बहाल किया।
क्या कहते है डीएसपी केलंग
डीएसपी केलंग केडी शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे भूस्खलन हुआ था। पांच घंटे की मशक्कत के बाद मनाली-लेह हाईवे बहाल हो गया है।
यह भी पढ़ें: होली-उतराला सड़क निर्माण का कितना काम बाकी? विधायक किशोरी लाल के प्रश्न पर सरकार ने दी पूरी जानकारी