हिमाचल में लॉटरी शुरू करने की योजना को बड़ा झटका, दूसरे टेंडर में भी किसी कंपनी ने नहीं भरी निविदा; अब शर्तें होंगी आसान
हिमाचल प्रदेश में लॉटरी दोबारा शुरू करने की योजना को झटका लगा है क्योंकि सोल सेलिंग एजेंट के लिए दूसरे ई-टेंडर में भी किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई।
-1795493156204_m.webp)
हिमाचल में लाटरी के लिए किसी कंपनी ने नहीं भरी निविदा (जागरण आर्काइव)
HighLights
दूसरे ई-टेंडर में किसी कंपनी ने नहीं भरी निविदा
कड़ी शर्तों के कारण कंपनियों ने नहीं दिखाई रुचि
विभाग अब शर्तों को सरल करने पर कर रहा विचार
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में लॉटरी दोबारा शुरू करने के लिए कोष, लेखा एवं लॉटरी विभाग ने सोल सेलिंग एजेंट नियुक्त करने के लिए दूसरा ई-टेंडर जारी किया था, लेकिन 20 नवंबर तक किसी कंपनी ने तकनीकी और वित्तीय निविदा प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।
टेंडर 21 नवंबर को खोले जाने थे, मगर विभाग को एक भी बिड नहीं मिली। पहले टेंडर में, जो 25 अगस्त को जारी हुआ था और जिसकी अंतिम तिथि 14 सितंबर थी, दो बड़ी कंपनियों ने ही रुचि दिखाई थी। दोनों ने तकनीकी शर्तों को अव्यावहारिक बताया था।
इनमें 30 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी, 10 करोड़ रुपये सालाना लाइसेंस फीस, पांच प्रतिशत वार्षिक वृद्धि, टर्नओवर का दो प्रतिशत या छह करोड़ रुपये (जो अधिक हो), 40 प्रतिशत जीएसटी, दो करोड़ रुपये ईएमडी और 50 करोड़ रुपये नेटवर्थ की शर्तें शामिल थीं। इसके बाद सरकार ने पहला टेंडर वापस लेकर संशोधित प्रक्रिया में केवल आफलाइन, यानी कागजी लाटरी का विकल्प रखा।
शर्तें आसान करने पर विचार कर रहा विभाग
सरकार को शुरुआत में 10-20 करोड़ और बाद में 50-100 करोड़ रुपये सालाना आय की उम्मीद थी। 1.03 लाख करोड़ रुपये के ऋण के बीच हिमाचल ने गैर-कर राजस्व बढ़ाने के लिए यह रास्ता चुना था। विभाग तीसरी बार तिथि बढ़ाने और शर्तें सरल करने पर विचार कर रहा है।
लाइसेंस फीस 10 से घटाकर पांच करोड़ और बैंक गारंटी 30 से घटाकर 15 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य लॉटरी (विनियमन) नियम-2026, चार जून 2026 को अधिसूचित हुए थे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ निवेश से नहीं मिलेगी उद्योगों के लिए जमीन, 80% स्थानीय युवाओं को देनी होगी नौकरी
यह भी पढ़ें- हिमाचल में जमीन के अभाव में अटकी PMGSY की 950 सड़कें, अब विभाग बिना गिफ्ट डीड नहीं शुरू करेगा निर्माण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।