विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में जमीन के अभाव में अटकी PMGSY की 950 सड़कें, अब विभाग बिना गिफ्ट डीड नहीं शुरू करेगा निर्माण

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:56 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें तभी बनेंगी जब ग्रामीण लोक निर्माण विभाग को जमीन गिफ्ट डीड करेंगे। बिना जमीन दान के कोई नई सड़क नहीं बनेगी।

हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत 950 सड़कों का निर्माण लटका है। प्रतीकात्मक फोट

हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत 950 सड़कों का निर्माण लटका है। प्रतीकात्मक फोट

HighLights

  1. हिमाचल में पीएमजीएसवाई सड़कों के लिए जमीन दान अनिवार्य।

  2. 950 नई सड़कों के प्रस्ताव जमीन अभाव में अटके।

  3. लोक निर्माण विभाग पर 1200 करोड़ का मुआवजा बोझ।

प्रकाश भारद्वाज, शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क अब उसी गांव में बनेगी, जहां लोग लोक निर्माण विभाग को जमीन गिफ्ट डीड करेंगे। बिना गिफ्ट डीड के कोई सड़क नहीं बनेगी। जिस गांव में जमीन विभाग के नाम होगी, वहीं पहले सड़क बनेगी। 

लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाइ-चार में 2559 नई सड़कों के प्रस्ताव तैयार किए थे। इनमें से 950 मामलों में जमीन विभाग के नाम करने की औपचारिकता पूरी नहीं हुई। सबसे ज्यादा मामले शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी में हैं।

1200 करोड़ से ज्यादा मुआवजे की देनदारी

नतीजा यह है कि विभाग पर पुरानी सड़कों के मुआवजे के 1200 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। अगर सभी लंबित केसों में ब्याज सहित मुआवजा जोड़ा जाए तो यह बोझ 12,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान विभाग लगा रहा है।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीता राम केस (2022) और चंदर सिंह केस (2023) में साफ कहा है कि बिना सहमति और बिना मुआवजे के जमीन लेना अनुच्छेद 300-ए का उल्लंघन है। यानी एक बार सड़क बन गई तो मुआवजा देना ही पड़ेगा।

जमीन अधिग्रहण खर्च सरकार को उठाना है

पीएमजीएसवाई गाइडलाइन (2012) में ही साफ है कि केंद्र सरकार जमीन अधिग्रहण के लिए पैसा नहीं देती। राज्य को या तो अपनी जेब से जमीन खरीदनी है, या लोगों से दान में लेनी है। इसलिए शुरू से ही दानपत्र व्यवस्था है।

नई व्यवस्था में टेंडर तभी होगा

गांव के सभी जमीन मालिकों से गिफ्ट डीड ली जाएगी। जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर होने के बाद ही टेंडर होगा। 950 सड़कों के प्रस्तावों में से जहां गिफ्ट डीड आ जाएगी, उन्हें प्राथमिकता। जहां नहीं, वे प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजे जाएंगे। अब पंचायतों को भी जिम्मेदारी रहेगी और पंचायत प्रधान को लिखित में बताना होगा कि गांव ने जमीन दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर तक सड़क चाहिए, पर जमीन नहीं देंगे। पहले हामी भरते हैं, सड़क बन जाती है, फिर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ अदालत में मुआवजे का केस कर देते हैं। पुरानी सड़कों के मुआवजे के 1200 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। अगर सभी लंबित केसों में ब्याज सहित मुआवजा जोड़ा जाए तो यह बोझ 12,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान विभाग लगा रहा है।
-विक्रमादित्य सिंह, मंत्री, लोक निर्माण विभाग।

यह भी पढ़ें: औट-सैंज-लुहरी NH को डबललेन करने की तैयारी तेज, 49 KM सड़क होगी चकाचक; DPR बनाने की प्रक्रिया शुरू 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।