Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश में खिला कमल, वीरभद्र सिंह ने स्वीकारी हार

सुजानपुर से भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी धूमल हार गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 07:06 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 10:53 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में खिला कमल, वीरभद्र सिंह ने स्वीकारी हार

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। भाजपा ने 44, कांग्रेस ने 21 और तीन अन्य ने जीत हासिल की है।भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से हार गए हैं। धूमल को राजेंद्र राणा ने हरा दिया। जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण सीट से जीत गए हैं। 

loksabha election banner

इस बीच, सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में मैं भाजपा की जीत स्वीकार करता हूं। एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैं यहां अपने प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। 

वहीं, सुजानपुर सीट से हारने के बाद भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि मैं अपनी हार का विश्लेषण करूंगा। 

जानिए, कौन-कहां से जीता और कौन हारा

-जिला कांगड़ा की जयसिंहपुर सीट से भाजपा के रवि धीमान जीते, उन्होंने कांग्रेस के यादविंद्र गोमा को हराया। 

-मंडी जिला के बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह गांधी जीते, इन्होंने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रकाश सिंह चौधरी को हराया।

-मंडी में भाजपा के अनिल शर्मा 10885 मतों से जीते। कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराया।

-आनी में भाजपा के किशोरीलाल जीते, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। करीब 7 हजार की लीड

-कुसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह 9397 से जीते

-धर्मशाला से भाजपा के किशन कपूर 2820 मतों से जीते

-धर्मशाला से कांग्रेस के मंत्री सुधीर शर्मा और भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी हारे। दोनोँ सीटें भाजपा ने जीती

-कुल्लू में कांग्रेस के सुंदर सिंह जीते, भाजपा के महेश्वर हर राउंड में पिछड़े।

-बैजनाथ से भाजपा के मुलख राज जीते कांग्रेस के किशोरी लाल हारे, 12669 मतों से जीत दर्ज

-सुजानपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल हारे

-शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को शिकस्त दी

हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के लिए 39 दिन के लंबे अंतराल के बाद मतगणना हुई। मतगणना के लिए प्रदेशभर में 48 केंद्र बने। नौ नवंबर को प्रदेश में रिकॉर्ड 74.61 फीसद मतदान हुआ था। पोस्टल बैलेट पेपर की गणना के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना हुई।

मतगणना के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिसमें लोग परिणाम देख रहे थे। राज्य मीडिया सेंटर माल रोड पर स्थापित किया गया, जबकि हर मतगणना केंद्र पर सूचना केंद्र स्थापित किया गया। मतगणना केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी थी। 68 सीटों के लिए चुनाव में 337 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। कांग्रेस व भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

बसपा ने 42, भाकपा ने 03, माकपा ने 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा 112 निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे थे।

हिमाचल के अहम आंकड़े
-75.28 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ।
-68 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस मैदान में।
-42 पर बसपा व 14 पर माकपा प्रत्याशी भी।
-42 मतगणना केंद्रों पर होगी काउंटिंग।
-1985 से भाजपा व कांग्रेस बारी-बारी से जीत रहे हैं।

आंकड़ों की नजर में

कुल सीटें, 68

प्रत्याशी, 337

पुरुष प्रत्याशी, 318

महिला प्रत्याशी,19

मतदान फीसद, 74.61

मतगणना केंद्र, 48

अब तक किसकी सरकार

वर्ष, पार्टी, मुख्यमंत्री

1962-1976, कांग्रेस, वाईएस परमार 1977,

जनता पार्टी, शांता कुमार 1982, रामलाल ठाकुर, कांग्रेस1985,

कांग्रेस,वीरभद्र सिंह 1990,

भाजपा,शांता कुमार1993,

कांग्रेस,वीरभद्र सिंह1998,

भाजपा,प्रेम कुमार धूमल2003,

कांग्रेस,वीरभद्र सिंह 2007,

भाजपा,प्रेम कुमार धूमल 2012

कांग्रेस,वीरभद्र सिंह 2012 की दलगत स्थिति

कुल सीटें, 68

कांग्रेस,36

भाजपा,26

निर्दलीय,5

हिलोपा,1

यह भी पढ़ेंः जनता की कसौटी पर वीरभद्र और धूमल

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.