विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa chauth Moon Timing: हिमाचल के कल्पा में निकलेगा सबसे पहले चांद, आपके शहर में क्या रहेगी टाइमिंग?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:32 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर चांद निकलने का समय जारी हो गया है, जिसमें किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले 7:59 बजे चांद दिखेगा।

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले चांद निकलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले चांद निकलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. किन्नौर के कल्पा में सबसे पहले 7:59 बजे चांद दिखेगा।

  2. हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के लिए करवाचौथ पर अवकाश घोषित किया।

  3. होटलों में करवाचौथ के लिए विशेष ऑफर और फ्री पूजा थाली।

जागरण टीम, शिमला। करवाचौथ व्रत के दिन सभी को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जिला किन्नौर के कल्पा में शाम 7.59 बजे सबसे पहले चांद का दीदार होगा। कुल्लू जिला के भुंतर और लाहुल स्पीति के केलंग में 8.02 बजे और मनाली में 8.03 बजे चांद निकलेगा। 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी पर्यटन नगरी शिमला में 8.04 बजे चांद का दीदार होगा। सोलन और सिरमौर के नाहन में 8.05 पर चांद निकलेगा। मंडी के सुंदरनगर में 8.06 बजे, ऊना और बिलासपुर में 8.07 बजे चांद निकलेगा। धर्मशाला और हमीरपुर में 8 बजकर 08 मिनट पर चांद निकलने की संभावना है। चंबा में 8.10 बजे चांद के दीदार होंगे।

सरकार ने खास बनाया करवाचौथ

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारी वर्ग का करवाचौथ इस बार खास बना दिया है। सरकार ने महिलाओं सहित पहली बार पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश की घोषणा की है। इस कारण पति-पत्नी सारा दिन साथ रह सकेंगे व निर्जल व्रत रखने वाली पत्नी का हाथ भी बंटा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अवकाश दिया है।

होटल में ऑफर और फ्री पूजा थाली

करवाचौथ पर होटलों में खास व्यवस्था की गई है। सरगी के साथ पूजा की थाली महिलाओं के लिए फ्री दी जाएगी। साथ ही हिमाचल के होटलों में 10 से 30 प्रतिशत तक का ऑफर भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर हिमाचल के होटलों में 30% तक छूट, सरगी के साथ पूजा की थाली मिलेगी फ्री

यह भी पढ़ें: करवाचौथ का चंद्रमा क्यों है सौभाग्य का प्रतीक: पढ़ें देवी पार्वती के तेज से लेकर दांपत्य के पोषण तक की अनूठी कथा