करवाचौथ पर हिमाचल के होटलों में 30% तक छूट, सरगी के साथ पूजा की थाली मिलेगी फ्री
करवाचौथ पर हिमाचल प्रदेश के होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष छूट और सुविधाएं दी जा रही हैं। एचपीटीडीसी 10% ...और पढ़ें

करवाचौथ पर हिमाचल के होटलों में ऑफर मिलेगा। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हिमाचल के होटलों में करवाचौथ पर 30% तक छूट।
एचपीटीडीसी होटलों में मुफ्त सरगी और पूजा थाली।
निजी होटल दे रहे कैंडल लाइट डिनर पैकेज।
राज्य ब्यूरो, शिमला। करवाचौथ पर हिमाचल की वादियों में चांद देखने के लिए देशभर से पर्यटक और दंपती पहुंचने लगे हैं। पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने अपने होटलों की बुकिंग पर 10 प्रतिशत, जबकि निजी होटल संचालकों ने 30 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की है।
एचपीटीडीसी के होटलों में व्रत रखने वाली महिलाओं को तड़के सरगी और शाम को पूजा थाली निश्शुल्क दी जाएगी।
सुबह 4 बजे सरगी में ये मिलेगा
निगम के अनुसार, सुबह तीन से चार बजे के बीच परोसी जाने वाली सरगी में फेणियां, फल, दूध, गुलाब जामुन और मट्ठी शामिल होंगे। पूजा के लिए चावल, उड़द दाल, फूल और कुमकुम से सजी थाली भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कैंडल लाइट डिनर की भी व्यवस्था
निजी होटल और रिसार्ट दंपतियों के लिए विशेष पैकेज दे रहे हैं। इनमें रूफटाप, खुले डेक, निजी बालकनी, अलाव (बानफायर), लाइव संगीत और सात्विक कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था है। इससे दंपती होटल परिसर से ही चांद देखकर व्रत खोल सकेंगे।
शिमला में रिज मैदान व मालरोड पर रौनक
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान, स्कैंडल प्वाइंट और मालरोड पर करवाचौथ को लेकर रौनक है। बाजारों में मेहंदी, चूड़ियों, शृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी हो रही है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सैलानियों को मौसम और बुकिंग के नियमों की पहले पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का पुरुष कर्मचारियों को भी हैप्पी करवाचौथ, हिमाचल में छुट्टी का एलान; स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे
