विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालका-शिमला रेललाइन: सैलानी बढ़े पर पटरी पर नहीं लौटी टॉय ट्रेन, ट्रैक क्षतिग्रस्त; एक रेलगाड़ी का ही संचालन

By Shikha Verma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 03:06 PM (IST)

नवरात्र के दौरान शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बावजूद कालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो ...और पढ़ें

कालका-शिमला रेललाइन पर दौड़ती ट्रेन। जागरण आर्काइव

कालका-शिमला रेललाइन पर दौड़ती ट्रेन। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. नवरात्र में शिमला में सैलानियों की बढ़ी भीड़।

  2. कालका-शिमला टॉय ट्रेन सेवाएं अभी भी बाधित।

  3. भूस्खलन के कारण केवल एक ट्रेन का संचालन।

जागरण संवाददाता, शिमला। नवरात्र के दौरान राजधानी शिमला में सैलानियों और यात्रियों की आमद बढ़ने लगी है, लेकिन कालका-शिमला रेललाइन पर टॉय ट्रेन की सेवाएं अभी तक सामान्य नहीं हो पाई हैं। धर्मपुर के पास भूस्खलन से रेललाइन को हुए नुकसान के बाद रेलवे की ओर से अभी तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बहाल नहीं किया जा सका है।

हालात हैं कि शिमला से धर्मपुर और धर्मपुर से शिमला के बीच केवल एक ट्रेन का संचालन हो रहा है, जबकि पांच ट्रेनें अभी भी बंद हैं। इससे नवरात्र के दौरान शिमला आने वाले सैलानियों को टॉय ट्रेन में सफर करने का पूरा मौका नहीं मिल पा रहा है।

नवरात्र में चलती थीं स्पेशल ट्रेन

हर साल नवरात्र और पर्यटन सीजन के दौरान कालका-शिमला रेललाइन पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी करता रहा है।

पहाड़ों और टनल के बीच सुहाना सफर

टॉय ट्रेन में सफर करना सैलानियों के लिए शिमला यात्रा का खास आकर्षण रहता है। पहाड़ों, सुरंगों और प्राकृतिक नजारों के बीच से गुजरने वाली इस रेलगाड़ी में सफर करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इससे रेलवे को भी अच्छी आमदनी होती है।

पांच ट्रेन बंद, यात्रियों को नहीं मिल रहा विकल्प

धर्मपुर के पास रेललाइन को नुकसान पहुंचने के बाद से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है। फिलहाल शिमला और धर्मपुर के बीच ही एक ट्रेन चल रही है। कालका से शिमला तक सीधी रेल सेवा बहाल नहीं होने से यात्रियों को बीच के स्टेशनों से आगे की यात्रा के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पांच ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों के पास विकल्प भी सीमित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह-शाम की ठंड में बढ़ सकती है सांस की परेशानी, युवा भी आ सकते हैं चपेट में; बरतें ये सावधानी