विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सदन में अनर्गल बातों के लिए माफी मांगें CM सुक्खू', जयराम का तंज- कांग्रेस नेता अभी से विपक्ष की रिहर्सल करने लगे

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 11:43 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर विपक्ष की भूमिका की रिहर्सल करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर सदन में साधा निशाना।

  2. हिमकेयर योजना पर सीएम के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।

  3. कांग्रेस नेताओं पर विपक्ष की भूमिका की रिहर्सल का आरोप।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अब एहसास हो गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता अभी से विपक्ष की भूमिका निभाने की रिहर्सल करने लगे हैं।

सदन में अनर्गल बातें कर रहे सीएम

सदन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा हिमकेयर योजना को लेकर सदन में दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर ऐसी अनर्गल बातें कर रहे हैं, जिन्हें सुनना और बोलना भी समाज के लिए उचित नहीं है। हिमकेयर योजना के संदर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

सदन में माफी मांगें सीएम

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को सदन में इस तरह के शब्दों का चयन करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक, इस प्रकार की भाषा के इस्तेमाल से मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: 'भाजपा ने बेची बद्दी की 50 हजार बीघा भूमि', CM सुक्खू का एलान- हिमाचल की संपदा बचाने को प्रस्ताव लाएगी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।