विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल कैडर के IPS अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CRPF में ADGP बने; शानदार रहा रिकॉर्ड

By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 06:59 PM (IST)

हिमाचल कैडर के 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) नियुक्त किया है।

हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव सीआरपीएफ में एडीजीपी बने हैं।

हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव सीआरपीएफ में एडीजीपी बने हैं।

HighLights

  1. अजय कुमार यादव सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त।

  2. हिमाचल कैडर के 1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी।

  3. 30 सितंबर 2030 तक पद पर रहेंगे, शानदार रिकॉर्ड।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1996 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अजय कुमार यादव को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया है।

वह सेवानिवृत्ति यानी 30 सितंबर 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे। केंद्र ने प्रदेश सरकार को उन्हें तुरंत कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में शानदार फील्ड ट्रैक रिकॉर्ड

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले अजय कुमार यादव का हिमाचल में फील्ड ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह कांगड़ा, सिरमौर, सोलन व ऊना में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल चुके हैं।

एसटीएफ के मुखिया भी रहे

फील्ड में बेहतरीन काम के बाद वह प्रदेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी (क्राइम) व स्पेशल टास्क फोर्स के मुखिया जैसे पदों पर रहे।

नई दिल्ली में पहले भी दे चुके सेवाएं

उन्होंने नई दिल्ली में प्रदेश सरकार के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में भी कार्य किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और धरातल पर उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है।

यह भी पढ़ें: मंडी में बिना अनुमति और लीज के चल रहे थे दो स्टोन क्रशर, हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बिजली काटने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।