विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में बिना अनुमति और लीज के चल रहे थे दो स्टोन क्रशर, हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बिजली काटने का आदेश

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंडी जिले में बिना अनुमति चल रहे दो स्टोन क्रशर के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं।

मंडी में दो स्टोन क्रशर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रतीकात्मक फोटो

मंडी में दो स्टोन क्रशर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मंडी में दो अवैध स्टोन क्रशर के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश।

  2. हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना अनुमति चल रहे क्रशर पर कार्रवाई की।

  3. वैध माइनिंग लीज और स्थायी पंजीकरण न होने पर हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडी जिले के चच्योट और करसोग में बिना अनुमति चल रहे दो स्टोन क्रशर पर कार्रवाई की है। बोर्ड ने दोनों के बिजली कनेक्शन काटने और नियमानुसार अनुमति मिलने तक काम बंद रखने के आदेश दिए हैं। 

न माइनिंग लीज और न ही स्थायी पंजीकरण 

चच्योट के सरोआ क्षेत्र में एलएन स्टोन क्रशर की संचालन अनुमति 10 सितंबर 2024 को समाप्त हो गई थी। इकाई के पास वैध माइनिंग लीज, स्थायी पंजीकरण और कच्चे माल का वैध स्रोत भी उपलब्ध नहीं है। 

6 बार जारी किए थे नोटिस

क्षेत्रीय कार्यालय मंडी ने इसे छह बार कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। क्रशर प्रबंधन ने जवाब में सीटीओ नवीनीकरण होने तक काम बंद रखने का दावा किया था, लेकिन न तो नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया और न ही संचालन रोका गया। पीसीबी के निरीक्षण के बाद बिजली काटने के आदेश जारी किए गए।

करसोग में भी खत्म थी अनुमति

करसोग तहसील के डोगरी गांव में स्थित मैसर्स कामाक्षा स्टोन क्रशर की अनुमति भी समाप्त हो चुकी थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय टीम ने संचालक को 26 मई 2025 से 07 अक्टूबर 2026 के बीच आठ कारण बताओ नोटिस दिए। प्रबंधन ने न अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की और न ही कच्चे माल के स्रोत, माइनिंग लीज तथा स्थायी पंजीकरण से जुड़े जरूरी दस्तावेज दिए। 

बोर्ड ने इसकी बिजली काटने के आदेश जारी कर संबंधित बिजली बोर्ड अधिकारियों से कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है।

तो लगेगा 15 लाख जुर्माना

यदि संचालक जनरेटर या डीजी सेट का उपयोग करता है तो उसे 10 हजार से 15 लाख रुपये तक जुर्माना होगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।

जिला में बिना अनुमति चल रहे दो स्टोन क्रशर की बिजली काटने के आदेश जारी किए हैं।
-विनय कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मंडी।

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद हिमाचल की आबोहवा भी बिगड़ी, धर्मशाला के AQI में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।