विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC में 1000 नई बसों की खरीद से पहले बेड़े से बाहर होंगी 366 पुरानी बसें, नालागढ़ की सबसे ज्यादा गाड़ियां

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:51 AM (IST)

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) अगले छह महीनों में 1000 नई बसें शामिल करेगा, जिनमें ई-बसें भी होंगी। इस बीच, 366 पुरानी बसें (15 साल से अधिक) बेड़े से बाहर की जाएंगी।

एचआरटीसी के बेड़े से 366 बसें बाहर होंगी। प्रतीकात्मक फोटो

एचआरटीसी के बेड़े से 366 बसें बाहर होंगी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. HRTC बेड़े में अगले छह माह में 1000 नई बसें।

  2. 15 साल पुरानी 366 बसें होंगी बेड़े से बाहर।

  3. नालागढ़ सहित कई डिपो में बसों की कमी का संकट।

अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में अगले छह महीनों में 1000 नई बसें शामिल होने जा रही है। इनमें ई-बसों के अतिरिक्त डीजल वाली बसें भी शामिल हैं। इन बसों के आने से पहले ही निगम के बेड़े में मौजूद 366 बसें बाहर हो जाएगी। ये बसें 15 साल पुरानी व अपनी निर्धारित नौ लाख किमी की दूरी पूरी कर चुकी है।

निगम प्रबंधन ने प्रदेश के 31 डिपो में इन बसों को कंडम करने के लिए प्रस्तावित किया है। निगम के कुल बस बेड़े में 3071 बसें शामिल हैं। इनमें से 2521 बसें कार्यशील हैं और यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं।

वहीं, 182 बसें खराब होने के कारण मरम्मत के लिए भेजी है। इनके अतिरिक्त 366 बसों को कंडम करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। दो बसें ऐसी हैं, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस तरह निगम के कुल बेड़े का एक बड़ा हिस्सा किसी न किसी कारण से नियमित परिचालन से बाहर है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बस खरीद की प्रक्रिया चली है।

इन डिपो में कंडम होंगी बसें

कंडम की जाने वाली प्रस्तावित बसों की संख्या में नालागढ़ डिपो सबसे आगे है। यहां 30 बसों को कंडम करने की योजना है। इस कारण यहां संकट हो सकता है। इसके अलावा ऊना में 28, रामपुर में 22, नगरोटा बगवां में 21 और धर्मशाला में 20 बसें इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा पालमपुर और पठानकोट में 19-19, मंडी में 18, देहरा में 17, बिलासपुर में 16 तथा हमीरपुर में 13 बसें कंडम करने का प्रस्ताव है।

अन्य डिपो में रोहड़ू, नाहन, सुंदरनगर और परवाणू में 12-12 बसें, जबकि ग्रामीण डिपो और कुल्लू में 11-11 बसें कंडम की जाएंगी। धर्मपुर में 10, सरकाघाट और बैजनाथ में नौ-नौ, शिमला लोकल और चंबा में सात-सात तथा तारादेवी-नेरवा और सोलन में छह-छह बसें प्रस्तावित हैं।

मंडलीय कार्यशाला तारादेवी में पांच, करसोग में चार, रिकांगपिओ, जोगेंद्रनगर और संसारपुर टैरेस में तीन-तीन तथा केलंग में एक बस को कंडम करने की योजना है। हरोली डिपो में फिलहाल एक भी बस इस श्रेणी में प्रस्तावित नहीं है।

182 बसें मरम्मत के लिए

निगम प्रबंधन के अनुसार कंडम करने के लिए प्रस्तावित बसों के अलावा निगम की 182 बसें खराब होने के कारण मरम्मत के लिए हैं। लोकल डिपो में ऐसी बसों की संख्या सबसे अधिक 33 है। मंडी में 13, तारादेवी नेरवा और सुंदरनगर में 12-12, ग्रामीण डिपो और धर्मपुर में 11-11 बसें मरम्मत के लिए है। रामपुर और सोलन में नौ-नौ, धर्मशाला व नाहन में आठ-आठ बसें इस श्रेणी में हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब मामला: पति की मौत के बाद 2 साल वन विभाग में सेवाएं देती रही महिला, न पैसे मिले और न ही नौकरी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।