विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC कर्मचारी ने किया विवाहित महिला का 4 साल यौन शोषण, धमकाकर जबरन संबंध बनाता रहा आरोपित; अब थाने पहुंची पीड़िता

By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 20 May 2026 03:33 PM (IST)

शिमला के रामपुर में एक विवाहित महिला ने एचआरटीसी कर्मचारी पर चार साल तक यौन शोषण और धमकी देने का ...और पढ़ें

एचआरटीसी कर्मचारी पर विवाहित महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रतीकात्मक फोटो

एचआरटीसी कर्मचारी पर विवाहित महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. HRTC कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप।

  2. विवाहित महिला ने 4 साल तक शोषण का दावा।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, शिमला। जिला शिमला के रामपुर में एक महिला ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में कार्यरत एक कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बारे में पुलिस ने रामपुर थाना के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है और अब मामले की जांच की जा रही है। 

विवाहित महिला का आरोप है कि एचआरटीसी में काम करने वाला कर्मचारी तीन-चार साल से लगातार यौन शोषण कर रहा है। साथ ही उस पर महिला को धमकाने का आरोप भी है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक एचआरटीसी में कार्यरत एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत संबंध बनाए। 

तीन-चार साल अपने कंट्रोल में रखा

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे अपने नियंत्रण में रखा और पिछले तीन-चार साल से जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपित कई बार महिला के क्वार्टर पर जबरन पहुंचा और उसके साथ गलत काम किया।

जबरन संबंध बनाता रहा

महिला ने शिकायत में कहा कि वह इन संबंधों के बारे में किसी को बताना चाहती थी, लेकिन अभियुक्त उसे मारने की धमकी देता था। इससे महिला काफी परेशान और तंग हो चुकी है।  शिकायत के अनुसार आरोपित उसे ललचाकर या बहलाकर कमरे में आता था और उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन संबंध बनाता था।

शिकायत के बाद मामला दर्ज

इस पूरे मामले में महिला ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 351(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच जारी है। शिमला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति सपष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में आधी रात महिला के कमरे में घुसा युवक, मायके आई थी विवाहिता; शोर मचाने पर मौके से भाग निकला 

यह भी पढ़ें: कुल्लू में आधी रात महिला के कमरे में घुसा युवक, मायके आई थी विवाहिता; शोर मचाने पर मौके से भाग निकला