विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का पैटर्न बदला, सरकार ने भर्ती नियम में दी एकमुश्त छूट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 11:56 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा अब ऑफलाइन माध्यम से होगी।

  2. सरकार ने भर्ती नियम 11 में एकमुश्त छूट प्रदान की।

  3. छह माह में ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था होगी तैयार।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन माध्यम से होगी। सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग (कॉन्स्टेबल भर्ती) नियम-2024 के नियम 11 में एक बार के लिए छूट देने को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय के अनुसार, वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से देनी होगी।

इसके लिए प्रश्नपत्र और उत्तर देने की व्यवस्था पारंपरिक परीक्षा प्रणाली के तहत की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित भर्ती एजेंसी की होगी।

आयोग को छह माह का समय

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को छह महीने के भीतर ऑनलाइन परीक्षा करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आगामी भर्ती परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। 

ऑनलाइन परीक्षा करवाने का है प्रविधान

हिमाचल प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती नियम-2024 के नियम 11 में लिखित परीक्षा ऑनलाइन करवाने का प्रविधान किया गया था। सरकार की मंजूरी इसी प्रविधान में एकमुश्त छूट से संबंधित है। 

ऐसे में यह छूट स्थायी बदलाव नहीं, बल्कि मौजूदा भर्ती प्रक्रिया के लिए विशेष व्यवस्था है। आयोग की ओर से परीक्षा की तारीख, केंद्रों और अन्य जरूरी निर्देशों के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब पब्लिक रोड रोकना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार की नए नियमों का मंजूरी; 50 हजार तक जुर्माना लगेगा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।