विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में आज बरस सकते है मेघ

By Edited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 12:58 AM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 12:50 PM (IST)

हिमाचल में पश्चिमी हवाओं के प्रवेश करने से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है।

News Article Hero Image

जेएनएन, शिमला : हिमाचल में पश्चिमी हवाओं के प्रवेश करने से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव अधिक न होने से सिर्फ चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश भर में बादल छाए रह सकते है।

पढ़ें: मनाली के मढ़ी में बर्फ के दीदार न होने से सैलानी मायूस

राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हवाओं का दबाव न होने के कारण वहां पश्चिमी हवाओं का असर न के बराबर रहेगा। एक सप्ताह पहले प्रदेश में पश्चिमी हवाओं ने दस्तक दी थी। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी, लेकिन राज्य के 90 प्रतिशत क्षेत्र में पिछले चार महीने से बारिश नहीं हुई है। किसानों व बागवानों की फसले सूखे का शिकार हो चुकी है। समूचे राज्य में शीतलहर चल रही है और सुबह व शाम शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें: मंडी में आ सकता है आठ रिक्टर तीव्रता का भूकंप साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

जेएनएन, ऊना : बरेली से ऊना के बीच चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस शुक्रवार को ऊना में साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के ऊना पहुंचने का समय सुबह 7.45 बजे है, लेकिन रेल दोपहर बाद 2.26 बजे आई। इस कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊना में भी धुंध ने दस्तक देनी शुरू ही दी है, लेकिन भारत के अन्य राज्यों में धुंध गहरी होने से ट्रेन देरी से पहुंची। इस रूट की देरी की वजह से 14554 नंबर दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी रात को देरी से रवाना हुई। यह रेलगाड़ी वीरवार रात 11.45 बजे चली। इस रेलगाड़ी का समय रात 10.45 का है। ऊना के स्टेशन मास्टर बीएस चौहान ने बताया कि मौसम साफ न होने के कारण रेलगाडि़यों के पहुंचने में तबदीली हुई है। वीरवार को दो रेलगाडि़यां धुंध के कारण निर्धारित समय पर नहीं चली। आने वाले समय में ऐसी दिक्कत बनी रह सकती है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।