विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने तैनात किए जिला प्रभारी, कांगड़ा का दायित्व सतपाल रायजादा को

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 05:59 PM (IST)

हिमाचल कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली के लिए तैयारियां तेज कर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली महारैली की तैयारियां तेज कीं।

  2. सभी 12 जिलों में समन्वय प्रभारी नियुक्त किए गए।

  3. कांगड़ा का दायित्व सतपाल रायजादा को सौंपा गया।

राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली के रामलीला मैदान में पहली नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली विपक्ष की संयुक्त महारैली में हिमाचल से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी 12 जिलों में समन्वय प्रभारी नियुक्त किए हैं।

कांगड़ा का दायित्व सतपाल रायजादा को

मनमोहन कटोच को चंबा, सतपाल रायजादा को कांगड़ा, पवन ठाकुर को हमीरपुर, विकास ठाकुर को ऊना, रमेश चौहान को बिलासपुर, बलविंदर बबलू को मंडी, सुरेश नगटा को किन्नौर, हरि चंद शर्मा को लाहुल स्पीति, धर्मेंद्र धम्मी को शिमला, सत्यजीत नेगी को सिरमौर, अनीता वर्मा को सोलन और प्रकाश चौधरी को कुल्लू का प्रभारी बनाया गया है।

समन्वय बैठकें करने का आदेश

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार प्रभारियों को संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों, ब्लाक कमेटियों और युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआइ के साथ तुरंत समन्वय बैठकें करनी हैं। उन्हें विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को लामबंद करने के साथ दिल्ली तक सुरक्षित परिवहन और आवागमन की व्यवस्था तय करने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: 'राजनीतिक विरोध अपनी जगह, PM मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी अक्षम्य; खरगे के बयान पर हिमाचल भाजपा आगबबूला 


यह भी पढ़ें: PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी के विरोध में उबाल, शिमला में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता उलझे