विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजनी पाटिल की मोदी-शाह पर विवादित टिप्पणी, कहा- शीर्ष पदों पर बैठी ‘रंगा-बिल्ला’ की जोड़ी देश को नुकसान पहुंचा रही

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:02 PM (IST)

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को 'रंगा-बिल्ला' कहकर विवादित टिप्पणी की, आरोप लगाया कि यह जोड़ी देश को नुकसान पहुंचा रही है।

धर्मशाला में मीडिया से बात करतीं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा।

धर्मशाला में मीडिया से बात करतीं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा।

HighLights

  1. रजनी पाटिल ने मोदी-शाह को 'रंगा-बिल्ला' कहकर विवादित टिप्पणी की।

  2. भाजपा पर हिमाचल सरकार गिराने और वोट चोरी का आरोप लगाया।

  3. राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ने और कांग्रेस की एकजुटता का दावा किया।

जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी की। कहा कि केंद्र की सत्ता में शीर्ष दो पदों पर दो लोग बैठे हैं, जिन्हें हम ‘रंगा-बिल्ला’ कहते हैं। इस जोड़ी ने देश का बहुत नुकसान किया है। 

अनुराग और कंगना को भी घेरा

उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। आरोप लगाया कि भाजपा ने दोनों सांसदों को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने के लिए खुला छोड़ रखा है। रजनी पाटिल परागपुर में पार्टी की सभा और धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुईं।

खरीद फरोख्त के प्रयास नहीं हुए सफल

रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में कांग्रेस सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के माध्यम से सत्ता हासिल करने का प्रयास किया लेकिन जनता ने उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2027 में फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही

कांग्रेस देशभर में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान चला रही है और इसे जनता का समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ वोटों की चोरी हुई है। भाजपा की नीतियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक हैं।  सोनिया गांधी की आत्मकथा पर उन्होंने कहा कि इसमें उनके जीवन के ऐसे अनुभव और दर्द सामने आए हैं, जिन्हें उन्होंने लंबे समय तक अपने भीतर रखा।

वोट चोरी कर सरकारें बना रही भाजपा : विनय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी भाजपा पर वोट चोरी कर विभिन्न राज्यों में सरकारें बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा इसका जवाब देने के बजाय कांग्रेस के आरोपों पर सफाई देने में जुटी है। उन्होंने हिमाचल में आपरेशन लोट्स की विफलता को कांग्रेस की एकजुटता का प्रमाण बताया। प्रदेश सरकार 10 में से छह से सात गारंटियां पूरी कर चुकी है।

पंजाब की चिंता करें आप

आम आदमी पार्टी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के घोषणा पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना हर दल का अधिकार है, लेकिन पार्टी को पहले पंजाब में अपनी सरकार की चिंता करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र: होली-उतराला सड़क और राशन व्यवस्था के मुद्दे गूंजेंगे, चार विधेयक किए जाएंगे प्रस्तुत 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।