CM सुक्खू सहित हिमाचल के 2000 कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट मार्च में जुटेंगे; ये मंत्री भी शामिल
वोट चोरी के विरोध में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लगभग 2000 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू व अन्य नेता।
HighLights
सीएम सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
लगभग 2000 हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, निष्पक्ष चुनाव की मांग।
राज्य ब्यूरो, शिमला। वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में सोमवार को भी प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश से करीब दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होंगे।
सीएम सुक्खू ने किया संवाद
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। हिमाचल भवन के बाहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की।
ये मंत्री भी शामिल
कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, यादविंद्र गोमा, अनिरुद्ध सिंह और राजेश धर्माणी सहित कई विधायक भी दिल्ली में शामिल रहे। कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है।
पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे पर आवाज उठाना जरूरी है। दिल्ली में हिमाचल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को प्रदेश स्तर पर भी समर्थन मिल रहा है।
